ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

इंदौर: अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इंदौर पुलिस ने यहां सात लोगों को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) यूसुफ कुरैशी ने संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर यहां भंवरकुआं क्षेत्र से अवैध हथियार निर्माता दीपक सिंह सिकलीगर और उसके साथी प्रवीण चौधरी को पकड़ा गया। सिकलीगर नजदीकी धार जिले का रहने वाला है, जबकि चौधरी महू से ताल्लुक रखता है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इंदौर के अलग.अलग क्षेत्रों से किरण दांडे, अजय जायसवाल, राहुल शुक्ला, दीपक मिश्रा और सरदार चौहान को गिरफ्तार किया गया। कुरैशी ने बताया कि सभी सात आरोपियों के कब्जे से 11 देशी कट्टे और आठ कारतूस बरामद किये गये। ये आरोपी लम्बे समय से अवैध हथियारों की खरीद.फरोख्त में शामिल हैं।

पुलिस इनसे पूछताछ के जरिये मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख