ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

भोपाल: मध्यप्रदेश के सतना जिले में मैहर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के नारायण त्रिपाठी ने कांग्रेस को करारा झटका देते हुए 28,281 मतों के अंतर से इस सीट पर विजय हासिल की है। चुनाव अधिकारी ने आज बताया कि त्रिपाठी को 82,658 मत हासिल हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मनीष पटेल को 54,377 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस को इस सीट पर यह दूसरा झटका लगा है। इससे पहले नारायण त्रिपाठी ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर यहां से विजय हासिल की थी, लेकिन वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये। कांग्रेस विधायक सदस्य के रूप में उनके इस्तीफे के बाद ही यहां उपचुनाव कराना पड़े हैं। उपचुनाव में त्रिपाठी ने इस बार भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल कर कांग्रेस को दूसरा झटका दिया है।

भाजपा को इस उपचुनाव में जीत की सख्त आवश्यकता थी क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव में पराजय के साथ ही भाजपा मध्यप्रदेश में झाबुआ-रतलाम संसदीय उपचुनाव में भी हार गई थी और उसका ग्राफ नीचे की ओर था। इस दृष्टिकोण से मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा के लिये मैहर उपचुनाव में विजय बहुत मायने रखती है। यह विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नजर में चौहान के महत्व को बढ़ायेगी। प्रधानमंत्री 18 फरवरी को मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के शेरपुर में एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं, जहां नई फसल बीमा योजना के लिये किसानों द्वारा मोदी का अभिनंदन किया जायेगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख