ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इंदौर दूषित जल कांड मामले में बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी की खामोशी पर भी सवाल उठाया है।

राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मध्यप्रदेश अब कुप्रशासन का एपिसेंटर बन चुका है - कहीं खांसी की सिरप से मौतें, कहीं सरकारी अस्पताल में बच्चों की जान लेने वाले चूहे, और अब सीवर मिला पानी पीकर मौतें। और जब-जब गरीब मरते हैं, मोदी जी हमेशा की तरह खामोश रहते हैं।

इंदौर दूषित पानी कांड पर राहुल ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर कहा, "इंदौर में पानी नहीं, जहर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा। घर-घर मातम है, गरीब बेबस हैं - और ऊपर से बीजेपी नेताओं के अहंकारी बयान। जिनके घरों में चूल्हा बुझा है, उन्हें सांत्वना चाहिए थी; सरकार ने घमंड परोस दिया।

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि लोगों ने बार-बार गंदे, बदबूदार पानी की शिकायत की - फिर भी सुनवाई क्यों नहीं हुई?

कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना

आगे राहुल गांधी ने कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान पर निशाना साधा जिसमें, उन्होंने एक पत्रकार के सवाल को 'फोकट' करार दिया था। राहुल गांधी ने कहा- "ये ‘फोकट’ सवाल नहीं - ये जवाबदेही की मांग है। साफ पानी एहसान नहीं, जीवन का अधिकार है। और इस अधिकार की हत्या के लिए बीजेपी का डबल इंजन, उसका लापरवाह प्रशासन और संवेदनहीन नेतृत्व पूरी तरह जिम्मेदार है।"

इंदौर में अबतक क्या हुआ

इंदौर में दूषित पानी पीने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों अस्पताल में भर्ती हैं। जिनमें से कई की हालत गंभीर है। इस मामले में निगम के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख