ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

इम्फाल: मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला की पार्टी पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलायंस (पीआरजेए) निधि और श्रमशक्ति की कमी से जूझने के बाद अब धन जुटाने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से चंदे के लिए धन जमा कर रही है और लोगों तक पहुंचने के लिए साइकिल पर प्रचार कर रही है। पीआरजेए मणिपुर का पहला क्षेत्रीय दल है जो राज्य में चुनाव खर्चे को वहन करने के लिए वेबसाइट के माध्यम से धन जुटा रहा है। पीआरजेए सूत्रों के अनुसार ‘टेन फोर ए चेंज’ नारे के साथ ऑनलाइन वेबसाइट के जरिये चंदे के लिए धन जमा करना ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करना, चुनाव फंडिंग में पारदर्शिता लाना और लोगों तक पहुंचने का एक विचार है। पीआरजेए ने इसके जरिये अभी तक 4.5 लाख रुपये जमा किये हैं। पीआरजेए के संयोजक एरिंड्रो लेइचोनबाम ने कहा, ‘ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से चंदे के लिए धन जमा करना जवाबदेह शासन के लिए पार्टी का आह्वान है। जब हमने पार्टी शुर की तो निधि की काफी जररत थी। ऑनलाइन निधि पारदर्शी होती है और आमतौर पर राजनीतिक पार्टियों इससे परेशानी होती है क्योंकि निधि जुटाने में वे पारदर्शिता नहीं बरतती।’ इस बारे में इरोम शर्मिला ने कहा, ‘ऑनलाइन धन जुटाने का एक मकसद चुनावों में धन और बल को खत्म करना भी है।

हमारा उद्देश्य बेहतर मणिपुर के लिए व्यवस्था में बदलाव लाना है।’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख