ताज़ा खबरें
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

चेन्नई: पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने बुधवार को कहा कि वह एक 'रबड़ स्टांप नहीं हैं' और वह एक प्रशासक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं। गौरतलब है कि केन्द्र शासित प्रदेश में वी नारायणसामी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार का किरण बेदी से टकराव रहा है। उनका बयान निर्वाचित सरकार के साथ उनके टकराव की खबरों के बीच आया है। उपराज्यपाल ने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश से जुड़ी फाइलों को देखना उनका कर्तव्य है। उन्होंने यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, मैं फाइलों की जांच करूंगी क्योंकि एक प्रशासक के तौर पर यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि विवेकपूर्ण वित्तीय व्यवस्था, निष्पक्षता, न्याय और (वह) सबकुछ बजट के भीतर है या नहीं। बेदी ने आरोप लगाया कि पुडुचेरी सरकार चाहती है कि वह उनके फाइलों पर मुहर लगाने वाली और एक ‘रबड़ स्टांप’ के रूप में काम करें लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख