ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

कोलकाता: 158 यात्रियों को लेकर हांगकांग से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के एक विमान के इंजन में खराबी आने के बाद उसे देर रात कोलकाता में एहतियात बरतते हुए उतारा गया। एयर इंडिया प्रवक्ता ने बताया कि एआई 315 उड़ान हांगकांग से नयी दिल्ली जा रहा था और रास्ते में पायलट को इंजन में गड़बडी का पता लगा और उन्होंने यहां नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि एहतियात बरतते हुए विमान को यहां करीब रात में आठ बजकर करीब 25 मिनट पर उतारा गया। इंजीनियरों ने तुरंत ही गडबडी की जांच की और कहा कि यह दिल्ली के लिए उडान भरने की स्थिति में नहीं है। सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया और उन्हें दूसरी उड़ान से दिल्ली भेजा जाएगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख