ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

नारायणगढ़: चुनावी भाषण के दौरान माकपा नेताओं द्वारा कथित तौर पर जीतने पर तृणमूल से बदला लेने की बात कहने पर हमला करते हुए तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि मार्क्‍सवादियों को ऐसा मौका कभी नहीं मिलेगा। ममता बनर्जी ने बदला लेने की बात कहने वाले सीपीआई-एम के सांसद मोहम्मद सलीम और राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्रा पर हमला करते हुये कहा, ‘बंगाल के लोग उन्हें बदला लेने का कोई मौका नहीं देंगे।’ ममता ने कहा, ‘जो लोग भ्रष्टाचार और विरोधी खेमे के लोगों की हत्या करने के आधार पर तृणमूल की आलोचना कर रहे हैं, वो लोग खुद अपने 34 साल के कार्यकाल में भ्रष्ट और हत्यारे रहे हैं।’ मिश्रा पर निशाना साधते हुये बनर्जी ने कहा, कि वह खुद उन चार लोगों में शामिल रहे हैं, जिनके निर्देश पर पश्चिमी मिदनापुर जिले में आतंकी और हत्या का अभियान चलाया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख