ताज़ा खबरें
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी

नई दिल्‍ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा है कि ऑड-ईवन योजना को 6 दिन हो चुके हैं तो आप एक हफ्ते में इस स्कीम को बंद कर डाटा इकट्ठा क्यों नहीं करते। कोर्ट ने दिल्‍ली सरकार से कहा है कि आप 15 दिन क्यों चाहते हैं..इसे एक हफ्ते में क्यों नहीं पूरा करते। आपने यह प्रोजेक्ट पायलेट के तौर पर लिया है, इसलिए दो दिन और देख सकते हैं और फिर डाटा से देख सकते हैं कि इससे कितना फायदा हुआ है। हाईकोर्ट ने इस मामले में सख्‍ती बरतते हुए हुए कहा है कि शुक्रवार को दिल्‍ली सरकार डाटा लेकर आए । इसके साथ ही कोर्ट ने कहा है कि सरकार इस स्कीम को ज्यादा चलाएंगी तो लोगों को और भी दिक्कत होगी।

इसलिए 6 दिन का समय यह पता लगाने के लिए काफी है कि इस योजना से प्रदूषण घटा है या नहीं। जज कार पूल कर रहे हैं या पैदल आ रहे हैं। यह तो अच्‍छा है लेकिन हमें यह भी सोचना चाहिए कि उनकी फाइलें कैसे आती हैं, कौन लाता हैं, प्रैक्टिकली इस मामले को सोचिए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख