ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: अगले साल निगम चुनावों में मुकाबले के मद्देनजर आप से बाहर किये गए प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव द्वारा गठित स्वराज अभियान ने मंगलवार को कहा कि उसने राष्ट्रीय राजधानी में 100 कार्यालय खोले हैं। इस गतिविधि को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस संगठन की राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना है। अगर संगठन मुकाबले में हिस्सा लेगा तो उसका सीधा मुकाबला अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप से होगा जो तीनों एमसीडी में भाजपा को हराना चाहती है। अभियान के एक नेता ने यह भी संकेत दिया है कि वह अगले साल पंजाब में होने वाले चुनाव में हिस्सा लेगा।

अभियान के नेता ने कहा कि समूह ने राष्ट्रीय राजधानी में 100 निगम वार्डों में कार्यालय खोले हैं। आज सुबह पालम के वार्ड नंबर 145 में यादव ने एक कार्यालय का शुभारंभ किया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख