ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में लोहड़ी के दिन 13 जनवरी को सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली में तापमान 3 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम के कुछ इलाकों में तापमान 0.6 डिग्री से 1.5 डिग्री तक दर्ज किया गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड जारी है। राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है। सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है, जिससे ठिठुरन बिल्कुल कम होने का नाम नहीं ले रही है।

घना कोहरा और सर्द हवाओं का सितम जारी 

मंगलवार को भी सुबह घना कोहरा और सर्द हवाओं का सितम जारी रहा। न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री व अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि दिन में धूप खिलने से राहत मिलेगी, लेकिन शाम शीत लहर और गलन का असर बढ़ेगा।

अगले 24 घंटे का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक 13 जनवरी को तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। कुछ इलाकों में यह 5 से नीचे जा सकता है। अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। इसके साथ ही आज भी शीत लहर और ठिठुरन जारी रहेगी। जबकि सुबह को कोहरा परेशानी का सबब बनेगा। दिन में धूप खिलेगी जिससे कुछ देर लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन मौसम इसी तरह का रहेगा।

नहीं कम हो रहा प्रदूषण

दिल्ली में वायु की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है. राजधानी का एक्यूआई सुबह सात बजे 685 पहुंच गया जो कि बेहद खतरनाक है। इसका बड़ा कारण हवा में पीएम2.5 कणों का प्रदूषित होना है। यह स्थिति पिछले कई महीनों से बनी हुई है। दिल्ली सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी वायु प्रदूषण पर लगाम नहीं लग पा रही।

एक्सपर्ट की मानें तो बारिश के बाद ही कुछ हद तक इस पर रोकथाम लग सकेगी, जबकि आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ दिन बारिश के आसार नहीं है। ठंड को देखते हुए सरकार ने लोगों से खुले में सोने की अपील की है। एमसीडी ने कई इलाकों में इसके लिए शेल्टर बनाए हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख