ताज़ा खबरें
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

नई दिल्ली: दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) और थाना पुल प्रहलादपुर की संयुक्त टीम ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक वांटेड और खतरनाक स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 लूटे/छीने गए मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की।

हथियार और लूट का सामान बरामद

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सतीश भाटी के रूप में हुई है, जो एक आदतन अपराधी बताया जा रहा है। यह कार्रवाई एमबी रोड के पास की गई, जहां पुलिस टीम को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई और सतर्कता के चलते पुलिस ने आरोपी को काबू में कर लिया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि सतीश भाटी और उसके एक साथी ने 22 जनवरी को एक ही दिन में स्नैचिंग की चार वारदातों को अंजाम दिया था। ये घटनाएं कालकाजी, अमर कॉलोनी, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया और पुल प्रहलादपुर थाना क्षेत्र में हुई थीं। आरोपी राह चलते लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन छीनने और लूट की वारदातों में शामिल था।

पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद पिस्तौल, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोनों को जब्त कर लिया है। बरामद मोबाइल फोनों के संबंध में संबंधित थानों में दर्ज मामलों से मिलान किया जा रहा है। वहीं, आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है और कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख