ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार देर रात एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में 9 लोगों की मौत की खबर है, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग लगने की वजह एसी ब्लास्ट मानी जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका। इससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई है।

देर रात मिली सूचना

फायर ब्रिगेड को देर रात 3 बजकर 47 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 14 दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए।

शाहदरा जिले के डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख