ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। कोर्ट ने इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया है। जिसके बाद पूर्व ओलंपियन विनेश फोगाट का पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिय देते हुए लिखा सत्ताधारी दल के एक शक्तिशाली नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करना बहुत साहस का काम था। फोगाट ने आरोप लगाया कि बृजभूषण ने अपनी शक्ति का उपयोग कर कई लड़कियों को नाम वापस लेने के लिए डराया। हालांकि, कई महिला पहलवानों ने अदालत में बृजभूषण के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी। विनेश ने यह भी आरोप लगाया कि शुरुआत से ही पूरा तंत्र और सरकार बृजभूषण को बचाने में लगी थी। महिला पहलवानों ने इस फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्देश अपने वकीलों को दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने उम्मीद नहीं खोई है और अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।

कोर्ट के फैसले के बाद प्रियंका गांधी का पहला रिएक्शन

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रियंका गांधी ने कहा कि एक तरफ तो वे कहते हैं कि वे युवा पीढ़ी के साथ हैं, महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण की बात करते हैं, और दूसरी तरफ वे ऐसा करते हैं।

बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न मामले में बरी

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया है। बरी होने के बाद लोगों ने बृजभूषण को फूलों की माला और गुलदस्ते देकर बधाई दी।

'यह एक षड्यंत्र था और आरोप सही पाए जाने पर वह स्वत: फांसी पर लटक जाते'
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह सिर्फ बरी नहीं हुए हैं, बल्कि सम्मान के साथ बरी हुए हैं। उन्होंने 18 जनवरी 2023 के अपने बयान को दोहराया कि यह एक षड्यंत्र था और आरोप सही पाए जाने पर वह स्वत: फांसी पर लटक जाते। बृजभूषण ने बताया कि लगभग तीन साल बाद कोर्ट ने उन्हें बरी किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके साथ न्याय होगा और उन्होंने कभी खुद को अपराधी महसूस नहीं किया। उन्होंने इस दिन को अपने और समर्थकों के लिए खुशी का दिन बताया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख