ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय सयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम ई20 पेट्रोल के खिलाफ़ याचिकाएँ सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक जाना चाहते ​थे। लेकिन पुलिस ने हमें रोक लिया।

पीएम आवास की ओर मार्च करने के दौरान कहा कि लोग ई20 से परेशान हैं। पीएम मोदी अमेरिका के दबाव में इथेनॉल थोप रहे हैं। यह सही नहीं है। हम मोदी जी से ऐसा न करने का आग्रह करते हैं, हम प्रधानमंत्री से मिलना चाहते हैं, वे हमारे प्रधानमंत्री हैं।"

फ़िरोज़ शाह रोड पर धरने पर बैठे केजरीवाल संग आप कार्यकर्ता

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं से साथ आज जब पीएम आवास की और मार्च कर रहे थे। तब फ़िरोज़ शाह रोड पर पुलिस ने उन्हें पीएम आवास जाने से रोक दिया। पुलिस के रोके जाने पर केजरीवाल वहीं आप कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे गये।

अमेरिका के दबाव में इथेनॉल थोप रहे हैं मोदी:  केजरीवाल 

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि लोग ई20 पेट्रोल से परेशान हैं। लेकिन पीएम मोदी अमेरिका के दबाव में इथेनॉल थोप रहे हैं। 

केजरीवाल ने कहा कि ई20 के खिलाफ 2 लाख से ज्यादा लोगों ने प्रधानमंत्री को चिट्ठियां लिखी हैं, जिन्हें वे खुद प्रधानमंत्री को सौंपना चाहते थे लेकिन हमें पुलिस ने रोक दिया। हमने सभी चिट्ठियां पुलिस के हाथों मोदी जी को भेज दी हैं। केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को मैसेज भेजा था। उन्होंने कहा- हमें उम्मीद है कि पीएम हमसे मिलेंगे।

ई20 रोकने के लिए नीट से बड़ा आंदोलन करना होगा: केजरीवाल

ई20 के विरोध में धरने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ट्रम्प के दबाव में मोदी सरकार अमेरिका से एथनॉल खरीद रही है। अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा एथनॉल बनाता है और उसने भारत पर इसे खरीदने का दबाव बनाया।

केजरीवाल ने कहा- अमेरिका का कचरा खरीदकर हमारी 30 लाख गाड़ियों पर थोपा जा रहा है। इसे रोकने के लिए हमें नीट आंदोलन से भी बड़ा आंदोलन करना होगा। उन्होंने लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि ई20 नीति के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

पीएमओ का कोई अधिकारी ज्ञापन लेने यहां आए: सौरभ भारद्वाज

दिल्ली पीएमओ अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा- हम 2 लाख से ज्यादा लोगों की याचिकाएं लेकर आए हैं। हमें आगे जाने दिया जाना चाहिए। अगर कोई दिक्कत है तो प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का कोई अधिकारी यहां आकर ज्ञापन ले ले और इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हो जाए।

सौरभ भारद्वाज ने भारी पुलिस बल की तैनाती पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा- इतनी बड़ी संख्या में पुलिस, RAF, लाठियां और ढाल देखकर हैरानी हो रही है। हम सिर्फ लोगों की चिट्ठियां प्रधानमंत्री तक पहुंचाने आए हैं।

 

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख