ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

नई दिल्ली: तमिलनाडु में अरवकुरिची विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की गैर-कानूनी गतिविधियों और राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं को ‘रिश्वत’ दिए जाने का उल्लेख करते हुए चुनाव आयोग ने वहां की चुनाव की तारीख बदलने का निर्णय लिया। संविधान की अनुच्छेद 324 के तहत अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए चुनाव आयोग ने एक आदेश में कहा कि इस विधानसभा सीट पर 16 मई के बजाय अब 23 मई को चुनाव होगा। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक साथ 16 मई को चुनाव होना है। चुनाव आयोग ने कहा कि अरवकुरिची विधानसभा सीट पर 25 मई को मतों की गिनती होगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख