- Details
चेन्नई: विजयकांत के नेतृत्व वाली डीएमडीके ने सभी को हैरान करते हुए तमिलनाडु में 16 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चार दलों के गुट पीपुल्स वेलफेयर फ्रंट(पीडब्ल्यूएफ) के साथ बुधवार को एक गठबंधन किया और अभिनेता से नेता बने विजयकांत को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के तहत डीएमडीके 124 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 110 सीटों पर पीडब्ल्यूएफ के घटक दल (एमडीएमके, माकपा, भाकपा एवं वीसीके) चुनाव लड़ेंगे। एक तरह से वे मुख्यमंत्री पद के लिए एआईएडीएमके की जयललिता और डीएमके सुप्रीमो करुणानिधि के सामने चुनौती पेश करेंगे। विजयकांत ने एमडीएमके के वाइको के नेतृत्व में पीडब्ल्यूएफ के नेताओं के साथ वार्ता की जिसके बाद गठबंधन का फैसला किया गया जबकि उन्होंने इससे पहले हाल में घोषणा की थी कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। सीटों के आवंटन संबंधी समझौते पर विजयकांत, वाइको, जी रामकृष्णन (माकपा), आर मुथारासन (भाकपा) और थोल तिरमवलवन (वीसीके) ने हस्ताक्षर किए।
- Details
चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने आज (शनिवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वह कुवैत में फंसे तमिलनाडु के 10 मछुआरों को भारत वापस लाने के लिए कदम उठाएं। कुवैत की पुलिस ने इन मछुआरों को एक फर्जी मामले में हिरासत में लिया है। नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जयललिता ने कहा, मैं अनुरोध करती हूं कि आप कुवैत में भारत के दूतावास को इन निर्दोष भारतीय मछुआरों की तत्काल वापसी सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 मछुआरे, जिनमें एक केरल का और 10 तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के रहने वाले हैं, पिछले साल जुलाई में मछुआरों के तौर पर काम करने के लिए कुवैत गए थे। वे हुसैन रशीद और मोहम्मद रशीद नाम के दो लोगों के प्रायोजन के तहत वहां गए थे। प्रायोजकों की नौकाओं में करीब छह महीने तक मछली पकड़ने के काम के लिए उन्हें भेजा गया था। बहरहाल, प्रायोजकों ने उन्हें पकड़ी गई मछलियों में उनका हिस्सा नहीं दिया जबकि यह रोजगार की शर्तों में शामिल था। उन्होंने कहा, मछुआरे किसी तरह रहने के लिए संघर्ष कर रहे थे और अपने घर-परिवार को पैसे भेजने में अक्षम थे। जब सभी 11 मछुआरों ने अपने नियोक्ताओं से मेहनताना पाने की उम्मीद छोड़ दी और वापस भारत भेज देने का अनुरोध किया तो प्रायोजकों ने इससे इनकार कर दिया।
- Details
चेन्नई: तमिलनाडु के तीरपुर जिले में उस लड़की के पिता ने संदिग्ध ऑनर किलिंग के मामले में आज समर्पण कर दिया जिसके पति की निर्मम हत्या की गई है। इस दलित युवक की हत्या के इस मामले से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो चुका है और इसको लेकर आक्रोश पैदा हो गया है। लड़की के पिता चिन्नास्वामी ने डिंडीगल जिले के निलाकोटाई की एक अदालत के समक्ष समर्पण किया। इस लड़की का नाम कौशल्या है और उसने अपने पति की हत्या के लिये पिता को जिम्मेदार ठहराया है। चैनलों पर जो वीडियो प्रसारित हुआ है उसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि 22 साल के दलित युवक शंकर पर उस वक्त हमला किया गया जब वह अपनी पत्नी कौशल्या के साथ था। यह घटना कल तीरपुर के उदमलपेट में घटी। हमलावरों ने चाकू ले रखा था। वीडियो में दिख रहा है कि वे इस दंपति पर बर्बरता से हमला कर रहे हैं। जब बीच सड़क पर यह निर्मम हमला हो रहा था तब वहां से गुजर रहे राहगीर डर की वजह से तमाशबीन बने रहे। खून से लथपथ शंकर को सड़क पर छोड़कर तीनों हमलावर बाइक से भाग निकलने में सफल रहे क्योंकि वहां किसी ने उनका प्रतिरोध नहीं किया। मामले के तूल पकड़ने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ईवीकेएस इलनगोवन, वाम दल, एमडीएमके, वीसीके और डीके ने इस घटना की निंदा करते हुए हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
- Details
चेन्नई: सेना प्रमुख दलबीर सिंह ने आज कहा कि सेना देश में ‘सबसे अधिक प्रशंसित और सम्मानित संस्था’ है और यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी इसकी अहमियत को स्वीकारता है। चेन्नई में ‘ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी’ में पासिंग आउट परेड के निरीक्षण के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘भारतीय सेना की एक छवि है। हमारी सेना सबसे अधिक प्रशंसित और सम्मानित संस्था है। बाह्य एवं आंतरिक चुनौतियों से निपटने में हमने अनुकरणीय सेवा दी है।’ उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भारतीय सेना की भूमिका को अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने सराहा है बल्कि यह भी कहा है कि भारतीय सेना ना केवल ताकत का पर्याय है बल्कि यह परिपक्वता और जिम्मेदारी के लिए भी जानी जाती है। प्रभावी पासिंग आउट परेड के बाद 37 महिलाओं सहित 183 कैडेट बतौर अधिकारी उत्तीर्ण किए गए। सेना ने बताया कि अधिकारियों के तौर पर जिन्हें नियुक्त किया गया उनमें दो बार फैशन प्रतिस्पर्धा में रैम्प पर शिरकत कर चुकीं पूर्व ‘मे क्वीन मिस पुणे’ रहीं लेफ्टिनेंट नीकिता ए नायर शामिल हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






