- Details
चेन्नई: मद्रास हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि तमिलनाडु के सभी निजी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के समय राष्ट्रगान गाया जाए। मुख्य न्यायाधीश संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने स्कूलों में राष्ट्रगान को अनिवार्य बनाए जाने की मांग करती याचिका पर यह निर्देश दिया। पीठ ने पूर्व सैनिक एन सल्वातिरूमल द्वारा दाखिल जनहित याचिका का निपटारा करते हुए कहा, 'निजी स्कूलों को अपने पाठयक्रम के रूप में राष्ट्रगान का पाठ करना चाहिए।' पीठ ने इस संबंध में संबद्ध पक्षों की राय जानने के बाद माध्यमिक शिक्षा के केन्द्रीय और राज्य विभागों और मानव संसाधन विकास विभाग को निर्देश दिया कि वह यह पता लगाएं कि राज्य के सभी निजी स्कूलों में राष्ट्रगान गाया जाता है या नहीं। सल्वातिरूमल ने अपनी याचिका में कहा था कि तमिलनाडु के बहुत से निजी स्कूलों में राष्ट्रगान नहीं गाया जाता, जबकि केन्द्रीय विद्यालय जैसे केन्द्र सरकार के स्कूलों और राज्य सरकार के सभी स्कूलों में यह सुबह की प्रार्थना के समय नियमित रूप से गाया जाता है।
- Details
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने कहा कि इसने राजीव गांधी हत्या मामले में सभी सात दोषियों की उम्र कैद की सजा माफ करने और उन्हें रिहा करने का फैसला किया है। इसके साथ ही, इस कदम पर केंद्र का विचार मांगा है। केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि को भेजे एक पत्र में तमिलनाडु के मुख्य सचिव के. ज्ञानदेसीकन ने कहा है कि राज्य सरकार ने सात दोषियों से याचिकाएं प्राप्त की हैं, जिनमें उन्हें रिहा करने का अनुरोध किया गया है, क्योंकि उन्होंने जेल में 20 साल से भी अधिक समय बिताया है। दोषियों में वी श्रीहरन उर्फ मुरूगन, टी सतेंद्रराजा उर्फ संतन, एजी पेरिवलन उर्फ अरीवु, जयकुमार, रॉबर्ट पयास, रविचंद्रन और नलिनी शामिल हैं। उन्होंने बताया, 'नलिनी ने मद्रास हाईकोर्ट में एक रिट याचिका भी दायर कर सरकार से खुद को रिहा करने का अनुरोध किया है।' उन्होंने बताया कि तमिलनाडु सरकार ने सातों दोषियों की याचिकाओं पर स्वत: संज्ञान लेते हुए उनकी उम्र कैद की सजा को माफ करने और उन्हें रिहा करने का फैसला किया है, क्योंकि उनमें से सभी 24 साल की कैद की सजा काट चुके हैं। इन सात दोषियों में वी श्रीहरन, टी सतेंद्रराजा, जयकुमार और रॉबर्ट पयास श्रीलंकाई हैं। ज्ञानदेसिकन ने यह याद किया कि 19 फरवरी 2014 को उन्हें तमिलनाडु सरकार द्वारा माफी मिलने के बाद किस तरह से केंद्र सुप्रीम कोर्ट चला गया था और फिलहाल अदालत में लंबित विषय का हवाला भी दिया।
- Details
चेन्नई: केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कांग्रेस पर आतंकवाद का इस्तेमाल वोट बैंक की राजनीति के लिए करने का आरोप लगाया और संसद हमले के दोषी अफजल गुरू पर बयान देने के लिए कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की आलोचना की। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘क्या अफजल गुरू का कोई धर्म है? आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। वह आतंकवादी है। आतंकवादी आतंकवादी होता है। उसकी कोई भाषा, कोई धर्म नहीं होता। लेकिन दुर्भाग्य से अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के तौर पर देखा जाता है। कांग्रेस आतंकवाद का इस्तेमाल भी वोट बैंक की राजनीति के लिए कर रही है।’’ उन्होंने कांग्रेस को निशाना बनाने के लिए इशरत जहां और बटला हाउस मुठभेड़ जैसे विवादों का भी जिक्र किया। उन्होंने पूर्व गृह सचिव जी के पिल्लै के बयान को उद्धृत किया कि इशरत जहां मामले के हलफनामे में विवादास्पद बदलाव ‘‘राजनीतिक स्तर’’ पर किया गया।
- Details
कोयंबटूर: वरिष्ठ भाकपा नेता गुरु दासगुप्ता ने बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामदलों के बीच तालमेल जान पड़ती है। यहां हवाई अड्डे पर इस मामले पर पूछे गए एक खास सवाल के जवाब में दासगुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में (वामदलों और कांग्रेस के बीच) ‘कुछ तालमेल जान पड़ती है। ’ वैसे उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा। एआईटीयूसी महासचिव दासगुप्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र की आर्थिक नीतियां मजदूरों को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार को यहां शुरू हो रहे एआईटीयूसी के 41 वें अखिल भारतीय सम्मेलन में महंगाई और सांप्रदायिकता के विषय उठेंगे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






