- Details
नई दिल्ली: साल 2000 में तमिलनाडु में हिंसक आंदोलन के दौरान बस में आग लगाकर तीन छात्राओं को जिंदा जलाने के मामले में फांसी के सजायाफ्ता एआईडीएमके के तीन समर्थकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि यह योजनाबद्ध नहीं बल्कि भीड़ की हिंसा थी, लिहाजा इसके लिए फांसी नहीं दी जा सकती। इस दौरान तमिलनाडु पुलिस ने इसका विरोध नहीं किया। दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि जो घटना हुई वह उनकी नेता जयललिता को दोषी ठहराए जाने से भावनाओं में बहकर हुई, जबकि उनकी मंशा यह नहीं थी। उन्होंने सजा को उम्रकैद में तब्दील करने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका की सुनवाई के दौरान दोषियों के वकीलों ने दलील दी कि तमिलनाडु में लोग अपनी नेता को बहुत प्यार करते हैं और वे उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। उस वक्त भी जयललिता के दोषी ठहराए जाने पर भावनाओं में बहकर लोगों ने हिंसक आंदोलन किए।
- Details
चेन्नई: अभिनेता से नेता बने विजयकांत ने कहा कि उनकी पार्टी डीएमडीके 16 मई को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी। उनकी इस घोषणा से डीएमके, भाजपा और चार दलों के ब्लॉक पीडब्ल्यूएफ की उम्मीदों पर पानी फिर गया है, जो डीएमडीके को अपने पाले में लाना चाहते थे। विजयकांत ने पार्टी की महिला इकाई की बैठक में कहा, 'मैं यह स्पष्ट करने जा रहा हूं कि विजयकांत (डीएमडीके) अकेले चुनाव लड़ने जा रहा है।' डीएमके, बीजेपी और पीपुल्स वेल्फेयर फ्रंट (जिसमें एमडीएमके, वीसीके, माकपा और भाकपा शामिल हैं) विजयकांत के नेतृत्व वाली पार्टी को अपने पाले में करना चाहते थे। इससे तमिलनाडु का चुनावी परिदृश्य साफ हो गया है जहां अब एआईएडीएमके, डीएमके-कांग्रेस गठबंधन, भाजपा, पीडडब्ल्यूएफ और डीएमडीके के बीच बहुकोणीय मुकाबला होगा।
- Details
चेन्नई: पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के मामले में उम्रकैद काट रही नलिनी श्रीहरण को उसके पिता की सोलहवीं से जुड़े संस्कार में शामिल होने के लिए मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट ने एक दिन का पैरोल दे दिया। नलिनी के पिता का पिछले माह निधन हो गया था। नलिनी ने अपने पिता के अंतिम संस्कार से जुड़ी इन रस्मों में शामिल होने के लिए एक याचिका लगाकर तीन दिन की छुट्टी मांगी थी। अपने आवेदन में उसने यह छुट्टी आज से मांगी थी। नलिनी ने अपनी याचिका में कहा था कि उसके पिता की सोलहवीं कोट्टूर में कल होनी है। न्यायाधीश आर माला ने उसे आज शाम चार बजे से कल शाम चार बजे तक के लिए 24 घंटे का पैरोल दे दिया। न्यायाधीश ने कहा कि उसे पुलिस के साथ जाना होगा और कल शाम चार बजे तक उसे जेल में वापस लाया जाना चाहिए। अपनी याचिका में नलिनी ने कहा था कि उसने दो मार्च को वेल्लोर में विशेष महिला कारागार अधीक्षक को एक अभ्यावेदन देकर तीन दिन की छुट्टी मांगी थी लेकिन अधिकारी ने उसपर कोई जवाब नहीं दिया है।
- Details
रामेश्वरम (तमिलनाडु): श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 31 भारतीय मुछआरों को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए मछुआरों में तमिलनाडु के तूतीकोरिन के 22 और रामेश्वरम के नौ मछुआरे शामिल हैं। इन मछुआरों को उनकी तीन देसी नौकाओं और एक मशीनीकृत नौका के साथ आज सुबह हिरासत में लिया गया। अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को पार करने और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में तीन मार्च को आठ मछुआरों को हिरासत में लिया गया था और दो नौकाओं को जब्त किया गया था। आज की घटना के साथ ही श्रीलंका में हिरासत में लिए गए तमिलनाडु के मछुआरों की संख्या बढ़कर 66 हो गयी है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






