- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हुए। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर रायपुर जिले में पांच लोगों की मौत हुई जबकि बुधवार रात नारायणपुर जिले में चार लोगों की मौत हुई और 16 अन्य लोग घायल हो गए।
छत्तीसगढ़ के आरंग नेशनल हाईवे 53 पर आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार एक्सयूवी कार डिवाइडर पार कर ट्रक से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के पास हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हुआ और डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।
- Details
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों के 4 जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सभी नक्सलियों के शव बरामद, दो सुरक्षाकर्मी घायल
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षाबलों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं।’’
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों ने भी जान गंवाई है, जिनमें से एक राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड से तथा दूसरा विशेष कार्य बल से था। दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों के शवों को निकालने और घायल जवानों को निकालने के प्रयास जारी हैं।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पिछले दो दिनों में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार को दो और माओवादियों के शव बरामद किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अभियान के तहत मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों को आज मुठभेड़ स्थल पर तलाश के दौरान दो और नक्सलियों के शव मिले।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "मुठभेड़ स्थल की तलाशी के दौरान बुधवार को दो और नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है।" उन्होंने बताया कि इसके साथ ही अभियान में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है, जिनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। उनके मुताबिक, मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल और एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) समेत कम से कम 17 स्वचालित और अन्य हथियार बरामद किए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा, अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाई गई दो दर्जन से अधिक बारूदी सुरंगों को भी निष्क्रिय कर दिया।
- Details
दुर्ग (छत्तीसगढ़): मुंबई में सैफ अली खान पर हमले के मामले में एक संदिग्ध को दुर्ग आरपीएफ हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरपीएफ ने शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया है। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने आरपीएफ पुलिस को एक तस्वीर भेजी थी, जिसके आधार पर आरपीएफ पुलिस ने शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस की जनरल बोगी से सफर कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक मुंबई से बिलासपुर जा रहा था और जरनल बोगी में यात्रा कर रहा था। दरअसल बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हाल ही में उनके मुंबई स्थित घर में घुसकर एक शख्स ने हमला कर दिया था।
वहीं आरपीएफ प्रभारी संजीव सिन्हा ने बताया कि मुंबई पुलिस द्वारा एक फोटो दुर्ग आरपीएफ को भेजी गई थी, जिसके आधार पर शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस की जनरल बोगी से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। युवक का नाम आकाश कैलाश कनौजिया है, जो मुंबई का रहने वाला है। वह ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में बैठकर बिलासपुर जा रहा था, जहां से तिल्दा नेवरा में अपने परिचित के घर जाने की बात युवक ने आरपीएफ को बतायी है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






