- Details
नारायनपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ लगातार जवानों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को नारायणपुर और बीजापुर पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 36 नक्सलियों को मार गिराया है।
घटनास्थल से जवानों ने ऑटोमेटिक हथियार एके-47, एसएलआर जैसे हथियार और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किये हैं। इस मुठभेड़ में किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस बल, डीआरजी और अर्ध सैनिक बल ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के ठिकाने में दबिश देकर 36 नक्सलियों को मार गिराया है।
बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों का शव लेकर शनिवार को जवान नारायणपुर मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां मारे गए नक्सलियों की शिनाख्ती की जाएगी। वहीं पिछले 8 महीनो में अब तक अलग-अलग मुठभेड़ में 165 नक्सली मारे गए हैं।
- Details
दंतेवाड़ा/बीजापुर: छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक जवानों ने नौ नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से माओवादियों के शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। तीन सितंबर को सुबह सर्चिंग के दौरान जवानों और नक्सलियों से हुआ तभी गोलीबारी के दौरान 9 माओवादी मारे गए। फिलहाल फायरिंग रुक-रुक कर जारी है। जवान मोर्चा संभाले हुए हैं।
नक्सलियों की मौजूदगी की मिली थी जानकारी
मिली जानकारी के मुताबिक जंगली इलाके में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया। अभी मुठभेड़ जारी है। बड़ी संख्या में नक्सली घायल हुए हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
- Details
रायपुर: नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई अंतिम चरण में पहुंची है। हम देश को मार्च 2026 तक पूरी तरह से नक्सल समस्या से मुक्त कर देंगे। अब समय आ गया है कि वामपंथी उग्रवाद की समस्या पर एक मजबूत रणनीति के साथ रुथलेस रणनीति के साथ अंतिम प्रहार किया जाए। उग्रवाद हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बड़ा चैलेंज है। ये बातें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के मेफेयर लेक रिसोर्ट में नक्सल प्रभावित सात राज्यों की अंतरराज्यीय समन्वय समिति की बैठक में कहीं।
उन्होंने कहा कि आज की मीटिंग में मेरे साथी नित्यानंद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम, डीआईजी और डीआईजी उपस्थित रहे। आज की मीटिंग में छत्तीसगढ़ से जुड़े हुए सभी राज्यों के डीजी और चीफ सेक्रेटरी बुलाए गए थे, क्योंकि हम छत्तीसगढ़ की नक्सल समस्या को एड्रेस करते हुए पड़ोसी राज्यो का इको सिस्टम भी मजबूत होना जरूरी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर की प्रगति और उसकी समस्याओं को दूर करने के संबंध में यह मीटिंग थी।
- Details
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट किया गया है। जवानों की मूवमेंट के बीच नक्सलियों द्वारा सिलगेर इलाके में आईईडी ब्लास्ट किया गया है। नक्सलियों ने जवानों के ट्रक को निशाना बनाकर विस्फोट किया। इस घटना में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कई जवानों के घायल होने की खबर है। सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने की घटना की पुष्टि की है।
एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि जगरगुण्डा क्षेत्र के अंतर्गत कैम्प सिलगेर से 201 कोबरा वाहिनी की एडवांस पार्टी आरओपी ड्यूटी के दौरान कैम्प टेकलगुड़ेम जा रही थी। इस काफिले में ट्रक और मोटर साइकल शामिल था। कैम्प सिलगेर से टेकलगुड़ेम जाने के रास्ते में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नियत से आईईडी प्लांट किया गया था।
चव्हाण ने बताया कि सुरक्षा बलों के मूवमेंट के दौरान आज (23 जून) दोपहर करीब तीन बजे आईईडी की चपेट में 201 कोबरा वाहिनी का ट्रक आ गया। जिसमें एक ट्रक चालक और सहचालक जवान मौके पर शहीद हो गए। बाकी सभी जवान सुरक्षित हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






