ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

नई दिल्ली: गोवा में एक सभा को संबोधित करते हुए स्वामी रामदेव ने शनिवार को दावा किया कि कोविड-19 महामारी के बाद देश में कैंसर के मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है। पतंजलि योग समिति ने गोवा में शनिवार से तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में बाबा रामदेव के साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे। बाबा रामदेव ने कहा कि कैंसर बहुत बढ़ गया है। कोविड-19 महामारी के बाद इस बीमारी के मामले बढ़ गए हैं। लोगों ने अपनी आंखों की रोशनी, सुनने की क्षमता खो दी है।" उन्होंने कहा कि हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत स्वास्थ्य के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बने। वहीं मेरा सपना है कि गोवा स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक केंद्र के तौर पर स्थापित हो।

रामदेव ने होटल उद्योग से आग्रह किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों में आयुर्वेद में पांच चरणों वाली डिटॉक्स थेरेपी 'पंचकर्म' शुरू करें और उनके साथ रहने वाले पर्यटकों को योग से परिचित कराएं। उन्होंने कहा कि गोवा सिर्फ खाने-पीने का अड्डा नहीं होना चाहिए। जीवन सिर्फ खाना,पीना और मरना नहीं है।

इससे पहले शुक्रवार को बाबा रामदेव ने कहा था कि विभिन्न फिल्में और टेलीविजन धारावाहिक अश्लीलता फैला रहे हैं, जिनसे युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख