ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

अहमदाबाद: भारतीय तटरक्षक बल ने आज (शनिवार) एक मछली पकड़ने की पाकिस्तानी नौका पकड़ी जो कच्छ जिले में जखाउ तट के समीप भारतीय समुद्री सीमा में अवैध रूप से प्रवेश कर गयी थी। इस संबंध में नौका पर सवार 11 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक रक्षा प्रवक्ता कैप्टन अभिषेक मतिमान ने बताया, 40 फुट लंबी पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली नौका को भारतीय तटरक्षक बल ने जखाउ तट पर भारतीय जल क्षेत्र के भीतर पांच नाॠटिकल माइल पर पकड़ा। उन्होंने बताया, मछली पकड़ने की नौका पर सवार 11 मछुआरों को पकड़ लिया गया है। भारतीय और पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसियां अक्सर एक दूसरे की जल सीमा में प्रवेश करने को लेकर मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त करती रहती हैं। इस समय करीब 440 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं और जिनमें से अधिकतर गुजरात के रहने वाले हैं।

भारत की मछली पकड़ने की करीब 860 नौकाएं पाकिस्तान के कब्जे में हैं। हाल ही में मछुआरों के एक संगठन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में उनसे पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय मछुआरों और उनकी नौकाओं को वापस लाने के प्रयास की पहल करने की अपील की थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख