अहमदाबाद/राजकोट: गुजरात में गिर-सोमनाथ जिले के उना कस्बे में दलित युवकों की पिटाई का मुद्दा गरमा गया है। घटना के विरोध में दलित संगठनों ने बुधवार को बंद का आह्वान किया था, जो कई जगह हिंसक हो गया। इस मामले में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें पुलिस का एक जवान भी शामिल है। इस बीच, मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने पीडि़तों के परिजनों से मुलाकात की। गौरतलब है कि गत 11 जुलाई को उना कस्बे के मोटा समढियाणा गांव में गौरक्षकों ने एक गाय की कथित तौर पर खाल उतारने के मामले में कुछ दलित युवकों की पिटाई की थी। दलित संगठनों ने इसके खिलाफ बुधवार को राज्य में बंद का आह्वान किया था। इस दौरान बंद समर्थकों ने कई इलाकों में पथराव, आगजनी और तोड़फोड की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने इस सिलसिले में करीब दो सौ लोगों को हिरासत में लिया है। बंद के दौरान स्कूल, काॠलेज, कार्यालय और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे। कुछ मार्गों पर रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। कई जगह वाहनों को भी जलाए जाने की सूचना मिली है। गत मंगलवार को अमरेली में गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था, जिसमें एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई थी। वहीं, दलित युवकों की पिटाई के विरोध में राज्य में अलग-अलग जगहों पर दस लोगों ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की। इसमें जूनागढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इससे पहले, बीते दो दिनों में आत्मदाह का प्रयास करने वाले करीब एक दर्जन लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को मोटा समढियाणा गांव का दौरा कर पीडि़त परिवारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने पीडि़त परिवारों को आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दलितों को पीटे जाने का दृश्य देखकर कोई भी विचलित होगा। जिस तरह से दलित युवकों की पिटाई की गई, ऐसा किसी सभ्य समाज में नहीं होता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उना में दलितों के खिलाफ अपराध की घटना सुनियोजित है। मैं केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि वह सावधानी के साथ दलितों की देखभाल करे और उन्हें पूरी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को पीडि़त परिवारों से मिलेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे केंद्र शासित क्षेत्र दीव के हवाई अड्डे पर पहुंचेगे। वहां से सड़क मार्ग से मोटा समढियाणा गांव जाकर पीडि़तों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। बाद में वह राजकोट के सिविल अस्पताल जाकर कुछ पीडि़तों तथा इस घटना के विरोध में जहर पीने वाले करीब आधा दर्जन लोगों से भी मुलाकात करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को उना कस्बे के मोटा समढियाणा गांव जाएंगे और पीडि़तों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
गुजरात में दलितों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हुआ, 2 की मौत
- Details
- Category: गुजरात
powered by social2s
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






