ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

तिरूवनंतपुरम: सौर घोटाले में अपने खिलाफ आरोपों से बेपरवाह केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने आज (बुधवार) विपक्षी पार्टियों को चुनौती दी है कि वे उनके खिलाफ आरोपों को साबित करें। चांडी ने कहा कि आरोपों में ‘यदि एक प्रतिशत भी सच्चाई हुई’ तो वह सार्वजनिक जीवन से सन्यास ले लेंगे। चांडी ने कैबिनेट की एक बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘सच्चाई सामने आएगी। राज्य के लोगों को पता चलेगा कि वास्तव में हुआ क्या था।’ उन्होंने कहा, ‘यदि आरोपों में एक प्रतिशत भी सच्चाई हुई तो मैं सार्वजनिक जीवन से सन्यास ले लूंगा।’

चांडी ने विधानसभा में आरोपों को लेकर सरकार पर हमला करने के माकपा नीत एलडीएफ के कदम को ‘अलोकतांत्रिक’ करार देते हुए कहा, ‘विपक्ष यूडीएफ के पांच वर्ष के शासन की लोकप्रियता से घबरा गया है और सरकार को कोई खतरा नहीं है।’ उन्होंने सौर मामले की मुख्य आरोपी सरिता एस नायर की ओर से लगाये गए आरोपों को उठाने के लिए एलडीएफ पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जो लोग ऐसे व्यक्ति की ओर से लगाये गए आरोपों के साथ जाएंगे जिसकी कोई विश्वसनीयता नहीं तो वे केवल स्वयं को बदनाम करेंगे।’ चांडी ने कहा कि सरकार आरोपी की ओर से उनके एवं अन्य के खिलाफ लगाये गए आरोपों के पीछे षड्यंत्र की एक जांच कराने के बारे में जल्द ही एक निर्णय करेगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख