ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

कोझीकोड़: ग्लोबल आयुर्वेद सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यहां आने पर युवा कांग्रेस के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजग सरकार के कथित लोक-विरोधी नीतियों के खिलाफ कारीपुर हवाई अड्डे के नजदीक प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। प्रदर्शनकारी हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित शोधार्थी रोहित वेमुला की तस्वीर लगे हुये बैनर हाथों में लिये हुये थे। प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया और प्रधानमंत्री का काफिला बैठक के आयोजन स्थल की ओर रवाना हो गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख