ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

बेंगलुरू: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले में चीन के सैनिकों की घुसपैठ से देश को घबराना नहीं चाहिए, लेकिन कई स्तरों पर इस मामले को देख रही सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। अय्यर ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘चीन के सैनिकों की ओर से सीमा का अतिक्रमण करने का पुराना इतिहास है। मुझे नहीं लगता कि हमे घबराना चाहिए, लेकिन हमें निश्चित तौर पर इसे गंभीरता से लेना चाहिए और इससे जमीन पर और कूटनीति एवं राजनीतिक स्तर पर भी निपटना चाहिए।’ खबरों के अनुसार चीन के सैनिकों ने 19 जुलाई को चमोली के बारहोटी इलाके में भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस घटनाक्रम को चिंता करने योग्य विषय करार दिया और उम्मीद जताई कि केंद्र चौकसी बढ़ाने के आग्रह पर संज्ञान लेगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख