ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

बेंगलुरु: मानवाधिकार की पैरोकारी करने वाली संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों को तितर-वितर करने के लिए पुलिस ने ‘हल्का’ लाठीचार्ज किया। एबीवीपी के ये सदस्य यहां एमनेस्टी के एक कार्यक्रम में कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाने वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार लाठीचार्ज में एबीवीपी के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। एक छात्रा बेहोश हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (बेंगलुरु पूर्व) पी हरिशेखरन ने बताया कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करना पड़ा क्योंकि वे आवासीय इलाके में पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने दो बोतल पेट्रोल के साथ एमनेस्टी इंटरनेशनल के कार्यालय के बाहर पुतला जलाने की कोशिश की। हमने उनको पुतला जलाने को लेकर पहले चेतावनी दी थी क्योंकि यह आवासीय इलाका है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने ‘अमानवीय’ ढंग से व्यवहार किया और लाठीजार्च में एबीवीपी के 10 कार्यकर्ता घायल हो गए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख