- Details
बेंगलुरु: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कर्नाटक के होसपेट में एक सभा में आरोप लगाया कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 पर्यटक मारे गए, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने वहां सुरक्षा मुहैया नहीं कराई थी। खड़गे ने यह भी कहा कि पिछले महीने पहलगाम आतंकवादी हमले से पहले खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद पीएम मोदी ने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया था।
इसके अलावा, उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद विभिन्न देशों की यात्रा पर जाने वाले सांसदों के प्रतिनिधिमंडलों को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस मामले में कांग्रेस से चर्चा नहीं की गई।
खड़गे कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में, पात्र लाभार्थियों को 1.11 लाख से अधिक भूमि-अधिकार पत्र वितरित किए गए, जिनकी ‘‘बिना दस्तावेज वाली बस्तियों’’ को राजस्व गांव घोषित किया गया है।
- Details
बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की हत्या मामले में उनकी पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीजीपी की पत्नी पल्लवी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं, उनकी बेटी को मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन के लिए निमहंस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पल्लवी ने ही अपने पति के हत्या की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद साउथ ईस्ट डिवीजन के पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पत्नी और बेटी से पूछताछ करते हुए जांच शुरू कर दी थी। ओम प्रकाश ने कुछ समय पहले अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी। पुलिस को पहले से ही शक था कि इस हत्या में किसी करीबी परिजन का हाथ हो सकता है।
बता दें कि बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित आवास में कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या कर दी गई थी। वह 1981 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्हें चाकू से गोदकर मारा गया है। उनका शव तीन मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर मिला, जिस पर गंभीर चोट के निशान थे।
- Details
बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश रविवार (20 अप्रैल, 2025) को बेंगलुरु में एचएसआर लेआउट स्थित अपने आवास पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। उनके तीन मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ शव मिला। पूर्व डीजीपी की पत्नी पल्लवी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उनके शव पर चोट के निशान पाए गए, जिससे संदेह है कि उनकी हत्या की गई है और हत्या का शक उनके किसी परिजन पर है। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को इस मामले में किसी करीबी पारिवार के सदस्य के शामिल होने का संदेह है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
पुलिस ने पत्नी और बेटी से की पूछताछ
पुलिस ने ओम प्रकाश की पत्नी और बेटी से उनकी मौत के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, रिटायर्ड डीजीपी ने पहले कुछ करीबी सहयोगियों से अपनी जान को खतरा होने की चिंता जताई थी।
- Details
बंगलूरू: कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार का दिन हंगामे के नाम रहा। हनी ट्रैप और मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण को लेकर सदन में भाजपा विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। इसी क्रम में कर्नाटक विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे 18 भाजपा विधायकों को अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से छह महीने के लिए निलंबित कर दिया। जिसके बाद मार्शलों ने उन्हें जबरन सदन से बाहर निकाला।
कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने यह कार्रवाई विधानसभा की कार्यवाही में बाधा डालने वाले विधायकों के खिलाफ की। आरोप है कि विधानसभा में हंगामा कर रहे भाजपा विधायकों ने न सिर्फ अध्यक्ष के आदेशों की अवहेलना की बल्कि अनुशासनहीन तथा अपमानजनक तरीके से व्यवहार भी किया। जिसके बाद कर्नाटक के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एच.के. पाटिल ने उनके निलंबन के लिए विधानसभा में प्रस्ताव रखा, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए 18 भाजपा विधायकों को छह महीने के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






