ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

बेंगलुरू: कर्नाटक में आईएसआईएस के साथ कथित तौर पर जुड़े छह संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने शनिवार को कहा कि 300 से अधिक स्थानों की पहचान ‘संवेदनशील’ स्थानों के तौर पर की गई है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'बेंगलुरू और राज्य के दूसरे स्थानों की पुलिस ने 300 से अधिक स्थानों को संवेदनशील स्थान के तौर पर चिन्हित किया है।' इस बीच, एनआईए ने इन छह लोगों को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया और चार दिन का ट्रांजिट वारंट हासिल किया। इनको दिल्ली में 27 जनवरी को अदालत में पेश किया जाएगा। परमेश्वर ने कहा कि चिन्हित स्थलों में इमारतें, प्रतिष्ठान, पुलिस के एकत्र होने के स्थान, शॉपिंग कॉम्पलेक्स और पर्यटन स्थल शामिल हैं।

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार के वाणिज्य कर विभाग ने फरमान जारी कर राज्य के सभी लगभग 500 अस्पतालों को आदेश दिया है कि जिन इंटेंसिव केयर यूनिट्स का किराया एक हजार रुपये या इससे ज्यादा है उसके बिल का 8 फीसदी लक्ज़री टैक्स के रूप में सरकार को देना होगा। यह आदेश निजी और सरकारी सभी अस्पतालों पर लागू होगा। कर्नाटक के निजी अस्पतालों के संघ के अध्यक्ष डॉ इन स्वामी ने बताया की ऐसे हालात में 8 फीसदी का बोझ मरीजों पर ही पड़ेगा। अस्पतालों को यह टैक्स वसूलना होगा। दरसअल जिस जगह पर एयर कंडीशनर और टीवी स्क्रीन का इस्तेमाल व्यावसायिक स्तर पर होता है वहां लक्ज़री टैक्स लगाया जाता है इसी को ध्यान में रखकर वणिज्य कर विभाग ने इस पुराने कानून को लागू करने का फैसला लिया है।

बेल्लारी: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा शनिवार को एक वरिष्ठ अधिकारी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। एक समारोह में पहुंचे सीएम सिद्धारमैया ने रास्ता खाली करने के लिए कहते हुए गलती से बेल्लारी म्यूनिसिपल कमिश्नर को थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल, सिद्धारमैया एक कार्यक्रम में शिरकत करने बेल्लारी पहुंचे थे। जहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हुए थे और सीएम से मिलने के लिए आगे बढ़ने लगे। इस दौरान बेल्लारी के म्यूनिसिपल कमिश्नर उनके आगे आ गए, जिसके बाद सीएम मे उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। मुख्यमंत्री और अधिकारी के लिए असहज स्थिति उस समय खड़ी हो गई जब यह घटना कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद खुद सीएम ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने अधिकारी को थप्पड़ नहीं मारा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख