ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

देहरादून: उत्तराखंड की कांग्रेस नेत्री गोदावरी थापली के पुत्र के खिलाफ एक युवती ने देहरादून में कथित रूप से मारपीट और कपड़े फाड़ने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवती ने विक्रांत थापली पर आरोप लगाया है कि वह कल शाम उसे कार में बैठाकर रेसकोर्स इलाके में ले गया जहां उसने उसके साथ मारपीट और बदसलूकी की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने कहा कि वह मामले की पूरी जांच पड़ताल के बाद ही कोई कार्रवाई करेगी। दूसरी ओर, गोदावरी ने इस संबंध में कहा कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था और मनमुटाव के इस मामले को परिवार में ही सुलझा लिया जाएगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख