ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड स्थित रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के पास एक टैंपो ट्रैवल गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में इलाज के दौरान घायल ड्राईवर ने बताया कि उनकी टैंपो ट्रैवलर, एक ट्रक से टक्कर के बाद खाई में जा गिरी और नीचे बह रही अलकनंदा नदी में समा गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कुल 19 लोग सवार थे। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 9 लोग लापता हैं।

चश्मदीदों ने बताया कि सात लोग टैंपो ट्रेवलर के ऊपर ही छटक गए बाकी टेंपो ट्रैवलर नदी में समा गई है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। रेस्क्यू किए गए सात लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत खतरे के बाहर है। बताया जा रहा है सभी यात्री केदारनाथ से यात्रा करने के बाद रात को रुद्रप्रयाग रुके थे और आज सुबह बद्रीनाथ के लिए रवाना हुए थे।

हादसे में घायल ड्राईवर समित ने बताया कि केदारनाथ से आ रहे थे। हम लोगों ने रुद्रप्रयाग में स्टे किया और बदरीनाथ जा रहे थे। कुल 19 लोग सवार थे। जिसमें 17 यात्री, 1 टूर गाईड, 1 ड्राईवर था। ट्रक वाले ने टक्कर मार दी, जिसके बाद बस गिर गई।

अधिकारी बोले- टेंपो ट्रैवलर नदी में समा गई

इस हादसे के बाद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवाल ने कहा कि रूद्रप्रयाग बस हादसे में अब तक 9 लोग निकाले गये है। जिसमें से एक शव बरामद किया गया। घायलों को रूद्रप्रयाग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक़ राजस्थान उदयपुर से ये बस आ रही थी। बस में ड्राइवर समेत करीब 19 लोग सवार थे। ये बस रूद्रप्रयाग होते हुये बद्रीनाथ की तरफ़ जा रही थी। गहरी खाई में गिरने के बाद ये बस अलकनंदा नदी में जा गिरी है। जिसकी वजह से अब तक बस का मलबा नहीं मिल पाया है। बस में सवार क़रीब 10 लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया, 'रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 19 लोग सवार थे।'

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख