- Details
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में विपक्षी भाजपा की खुली बहस की ‘‘चुनौती’’ को स्वीकार कर लिया है। इस स्टिंग में रावत पार्टी के असंतुष्ट विधायकों से उनके समर्थन के बदले कथित तौर पर मोल-भाव करते नजर आ रहे थे। यह मामला हाल ही में उत्तराखंड में हुए राजनैतिक संकट के समय का है। उन्होंने कल यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर हमारे कुछ दोस्त ऐसा चाहते हैं तो हम सार्वजनिक मंच पर इस मुद्दे पर खुली बहस के लिए तैयार हैं।’’ भाजपा की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष अजय भट्ट ने हाल ही में रावत को स्टिंग सीडी मामले पर खुली बहस की चुनौती दी थी। बृहस्पतिवार को भट्ट ने एक वक्तव्य जारी कर कहा था, ‘‘मुख्यमंत्री में अगर नैतिक साहस है तो वे गांधी पार्क या किसी भी अन्य सार्वजनिक स्थल पर आएं और स्िंटग ऑपरेशन के मसले पर जनता और मीडिया के सामने मेरे साथ बहस करें।’’ भाजपा नेता मीडिया के एक धड़े में आई उन खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिनमें कहा गया था कि रावत ने अपने घर पर आयोजित ‘जन संवाद’ नाम के कार्यक्रम में आमंत्रित लोगों के सामने स्टिंग ऑपरेशन पर सफाई पेश की थी। सीबीआई फिलहाल स्टिंग सीडी की जांच कर रही है। स्टिंग सीडी मसले पर लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के लिए ‘जन संवाद’ आयोजित करने के अपने निर्णय का बचाव करते हुए रावत ने कहा कि यह राज्य सरकार की एक अच्छी पहल है।
- Details
देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, बादल फटने और बाढ़ से अब तक 29 लोगों के मरने की पुष्टि की गई है। प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने मरने वालों की तादाद और बढ़ने की आशंका जताई है। सिर्फ़ पिथौरागढ़ जिले में से 11 लोगों के मरने की ख़बर है, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं कई लोगों को लापता बताया जा रहा है। बारिश के चलते शारदा सहित राज्य की कई नदियां उफ़ान पर हैं। एनडीआरएफ, आर्मी और आईटीबीपी की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। चार धाम यात्रा फ़िलहाल रोक दी गई है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पीड़ित परिवारों को 2 लाख रुपये के मुआवज़े का ऐलान किया है। ज्यादा चिंता की बात यह है कि अगले रविवार और सोमवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं अगले 24 घंटे में अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और हरिद्वार में सामान्य से लेकर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बादल फटने के कारण सिर्फ दो घंटे में 100 मिलीमीटर से ज्यादा की बारिश हो गई थी, जिसके कारण कई इलाकों में फ़्लैश फ़्लड आए हैं। इस बाढ़ में बहे कई लोगों की तलाश जारी है। बड़ी संख्या में मकानों के टूटने की भी ख़बर है। पिथौरागढ़ में सेना की दो टुकड़ियों को तैनात किया गया है। यहां सेना ने तबाही के बीच एक टूटे घर से एक बूढ़ी महिला को बचाया है। उत्तराखंड में भारी बारिश से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
- Details
देहरादून: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और चमोली जिलों में आपदा ने भारी तबाही मचाई। आपदा में 29 की मौत की खबर है और कई लोग लापता हैं। बाढ़ से निपटने के लिए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सेना की दो टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं। बादल फटने से पिथौरागढ़ के डीडीहाट के बस्तड़ी और थल के नौलड़ा गांवों में भारी नुकसान हुआ है। लापता लोगों के बहने और मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पिथौरागढ़ में सेना और आईटीबीपी ने रेस्क्यू चलाकर बस्तड़ी में छह लोगों को मलबे से बाहर निकाला। पिथौरागढ़ जिले में 11 लोगों की मौत हो गई और 15 लापता हैं। लापता सभी लोग बस्तड़ी गांव के रहने वाले हैं। चमोली के घाट और दशोली इलाके में बादल फटने और भारी बारिश के चलते चार लोग भूस्खलन के मलबे में दब गए, जबकि एक महिला सहित चार लोगों के नंदाकिनी नदी में बहने की जानकारी दी गई है। सिणजी सिरौंगांव के दो और बादुक गांव से एक व्यक्ति का शव मलबे से निकाला जा चुका है। जिले में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन ने घाट के आपदा प्रभावित करीब डेढ़ सौ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। अधिकतर लोगों ने अस्पताल और स्कूल भवन में शरण ली है। कोठियालसैंण गांव में 15 लोगों को सरकारी भवन में ठहराया गया है। पिथौरागढ़ के नौलड़ा गांव में गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे बादल फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। आपदा में बची राम पुत्र नारायण राम, उनकी पत्नी पार्वती देवी, पुत्र मनोज कुमार की मलबे में दबने से मौत हो गई।
- Details
देहरादून: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार प्रहार करते हुए रविवार को कहा कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले किये। कुमाउं क्षेत्र के हल्द्वानी शहर में भाजपा की एक दिवसीय उत्तराखंड प्रांतीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि टूजी स्पेक्टम, कोल ब्लॉक आवंटन और अगस्ता हेलीकॉप्टर सौदों जैसे घोटालों से यूपीए सरकार ने देश को शर्मसार कर दिया। उन्होंने प्रदेश की हरीश रावत के नेतृत्व वाली सरकार पर भी धन बल के जरिये सत्ता बचाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस सरकार पिछले दो साल में हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल रही है। शाह ने इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, 'वे सामूहिक नेतृत्व से एकजुट होकर अगले साल प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में कमल की शक्ति को और बढ़ाये और सफलता प्राप्त करें।' भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कार्यकर्ता सभी मतदान केन्द्रों पर जाकर मिल-जुलकर काम करें और अभी से कमर कस के तैयार हो जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा को चुनाव जीतने से कोई भी शक्ति रोक नहीं सकती। उत्तराखंड प्रदेश भाजपा महामंत्री प्रकाश पंत ने बताया कि बैठक में दो राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किये गये जिनमें से एक में केंद्र सरकार द्वारा राज्य को दिये जा रहे सहयोग की सराहना की गई जबकि दूसरे में राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर किया गया और कहा गया कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में भय का वातावरण बना रही है और उसके घोटालों से पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






