- Details
उन्नाव: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले चुनावों में जनता से किये गये सभी वायदों को पूरा कर दिया है। प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में बिना किसी दबाव के मैदान में उतरने का ऐलान करते हुए अखिलेश ने कहा, ‘अगले चुनाव में जाने से पहले ही हमारी सरकार ने पिछले चुनाव के घोषणापत्र में किये गये हर वायदे को पूरा कर दिया है। उत्तर प्रदेश में 2017 के चुनाव में हम बिना किसी दबाव के उतरेंगे। हमारी पार्टी को एक बार फिर पूर्ण बहुमत मिलेगा और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी।’ उन्होंने कहा कि चुनावी वायदे सपा सरकार पूरे कर चुकी है और अब जो कार्य हो रहे हैं, उसके अलावा हैं।
- Details

लखनऊ: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को आवंटित बंगले में कथित रूप से गलत विलय और अंतरण मामले में अगली सुनवाई की तारीख आठ फरवरी नियत की है। न्यायाधीश सत्येन्द्र सिंह चौहान और न्यायमूर्ति रितुराज अवस्थी की खण्डपीठ ने यह आदेश एम. एल. यादव नामक व्यक्ति द्वारा वर्ष 2013 में दायर की गयी एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। इस याचिका में मायावती को माल एवेन्यू में आवंटित बंगले के अंतरण और उसमें कई और बंगलों की जमीन शामिल किये जाने की सीबीआई जांच के आदेश देने का आग्रह किया गया है। पीठ ने केन्द्र तथा राज्य सरकार के वकीलों द्वारा पेश दलीलें सुनने के बाद इसमें कुछ और स्पष्टीकरण दिये जाने की जरूरत बताते हुए मामले की अगली सुनवाई की तारीख आठ फरवरी नियत की है।
- Details
फैजाबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए मिशन उत्तर प्रदेश की शुरुआत कर दी है। ओवैसी ने गुरुवार को अयोध्या फैजाबाद पहुंचकर रैली की। यहां हो रहे विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने अपना उम्मीदवार खड़ा किया है।गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश से बहार असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में किस्मत आजमाई थी, जहाँ उनकी पार्टी को चार सीट जीतने में कामयाबी मिली थी। उसके बाद उन्होंने अगला मोर्चा नीतीश कुमार के खिलाफ बिहार में खोला जहाँ उनकी पार्टी को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। अब वह उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ सपा के खिलाफ अपनी ज़मीन तैयार करने की जुगत में हैं। अब ओवैसी पहली बार उत्तर प्रदेश के चुनावी अखाड़े में कूद गए हैं।
- Details
इलाहाबाद: विश्व हिंदू परिषद ने आज (शुक्रवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दरख्वास्त की कि वह अयोध्या मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोडें और एक ‘स्पष्ट संदेश’ दें कि उनकी सरकार ‘राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है।’ यहां संगम किनारे संघ परिवार के अनुषंगी संगठन विहिप के ‘केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल’ की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘अयोध्या का एक दौरा करने और राम जन्मभूमि में एक सेल्फी लेने’ का अनुरोध किया गया ताकि यह संदेश दिया जा सके कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की राजग सरकार मंदिर निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है। इस बैठक में विहिप के कई बड़े पदाधिकारियों ने शिरकत की जिसमें गौहत्या के बढ़ते मामलों पर भी चिंता व्यक्त की गई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






