ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

भुवनेश्वर: तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को आज एक विशेष अदालत द्वारा रोज वैली चिटफंड घोटाला मामले में छह दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया। अदालत के आदेश के बाद उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां सीबीआई के ओडिशा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सांसद के वकील राजीव मजूमदार और अन्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में उस समय मौजूद थे जब न्यायाधीश पीके मिश्रा ने बंदोपाध्याय को 12 दिन की हिरासत की मांग वाली सीबीआई की अपील पर छह दिन की हिरासत मंजूर की।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख