- Details
बालेश्वर: भारत ने इस्राइल के सहयोग से विकसित जमीन से हवा में मार करने वाली लम्बी दूरी की वायु मिसाइल प्रणाली (एलआरएसएएम) का एक दिन पहले ही सफल परीक्षण करने के बाद आज इसका (बुधवार) फिर से सफल परीक्षण किया। इसे वायु सुरक्षा क्षमता को मजबूत बनाने के मकसद से तैयार किया गया है और ओडिशा के बालेश्वर स्थित अंतरिम प्रक्षेपण रेंज से इसका परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अत्याधुनिक एनआरएसएएम का आईटीआर प्रक्षेपण पैड 3 से परीक्षण किया गया। परीक्षण मिशन को सफल करार देते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को मिसाइल के परीक्षण की तुलना में आज का परीक्षण अलग-अलग ऊंचाइयों और रेंज पर किया गया। रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार यह परीक्षण आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर और फिर 2 बजकर 25 मिनट पर अंतरिम परीक्षण रेंज (आईटीआर) बालेश्वर से सफलतापूर्वक किया गया। एलआरएसएएम प्रणाली को भारत के डीआरडीओ और इस्राइल के आईएआई के बीच एक संयुक्त उद्यम के माध्यम से विकसित किया गया है। सैम प्रणाली के नौसैनिक संस्करण का इस बार जमीन पर परीक्षण किया गया जबकि पहले इसका परीक्षण अंतरिम परीक्षण रेंज (आईटीआर) से नौसेना के जहाज पर किया गया था। दोनों मिसाइलें अपने लक्ष्यों को सीधे विभिन्न श्रेणियों और ऊंचाई पर नियोजित करती हैं। मिसाइलों के उड़ान की गति को आईटीआर में स्थापित रडारों और विद्युत आप्टिकल प्रणालियों द्वारा पता लगाकार नजर रखा जाता है।
- Details
भुवनेश्वर: ओडिशा के अंगुल जिले में शुक्रवार को एक बस के एक पुल से गिर जाने से 16 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गये। डीजीपी के बी सिंह ने बताया कि दुर्घटना देउलिझारी के नजदीक उस समय घटी जब बौध से अथामल्लिक जा रही एक बस एक पुल से नीचे जा गिरी। सिंह ने बताया कि दुर्घटना में चार महिलाओं समेत 16 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना स्थल पर बचाव कार्य की निगरानी करने पहुंचे अंगुल जिला के कलेक्टर अनिल कुमार समल ने बताया कि घायलों को अथामल्लिक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुये, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए तुरंत कदम उठाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घायलों को नि:शुल्क चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि अथामल्लिक कॉलेज के कई छात्र भी बस में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस कारण बस पुल से गिरी लेकिन ऐसा लग रहा है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया हो होगा।
- Details
मलकानगिरी: कालाहांडी में दाना मांझी के मामले को बीते अभी एक हफ्ता ही हुआ है कि ओडिशा में एक और शख्स को अपनी सात साल की बेटी का शव लिए कई किलोमीटर तक पैदल चलने को मजबूर होना पड़ा क्योंकि जिस एंबुलेंस में वह सवार थे उसने कथित रूप से उन्हें बीच रास्ते में ही उतार दिया। एंबुलेंस के ड्राइवर को जब यह पता चला चला कि मलकानगिरी जिला अस्पताल जाने के रास्ते में ही लड़की की मौत हो गई है तो उसने कथित रूप से उसके माता-पिता को रास्ते में ही उतर जाने को कहा। मलकानगिरी के घुसापल्ली की रहने वाली बरसा खेमुडू की मौत तब हो गई जब उसके माता-पिता उसे मिथाली अस्पताल से एंबुलेंस के जरिए मलकानगिरी जिला अस्पताल ले जा रहे थे। बरसा की हालत खराब होने के बाद उसे मिथाली अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। लड़की के पिता दीनाबंधु खेमुडू ने बताया, 'जैसे ही ड्राइवर को पता चला कि हमारी बेटी की मौत रास्ते में ही हो गई है, उसने हमसे एंबुलेंस से उतर जाने को कहा।' मामला तब प्रकाश में आया जब स्थानीय लोगों ने खेमुडू और उसकी पत्नी को बेटी का शव लेकर पैदल चलते देखा और उसके बारे में पूछा। इसके बाद गांव वालों ने स्थानीय बीडीओ और चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क किया तब जाकर दूसरी गाड़ी का इंतजाम हो पाया। हालांकि मलकानगिरी के जिला कलेक्टर के सुदर्शन चक्रवर्ती ने मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) उदय शंकर मिश्रा को मामले की जांच करने को कहा है।
- Details
बेंगलुरु: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को कालाहांडी घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सरकारी अस्पताल के अधिकारियों की संवेदनहीनता को बेहद दुखद करार दिया। ओडिशा निवेशक सम्मेलन-2016 में पहुंचे पटनायक ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार ने सरकारी अस्पतालों से मृतक के घर तक शव पहुंचाने के लिए नि:शुल्क परिवहन सुविधा मुहैया कराने के लिए महाप्रयाण योजना की शुरूआत की है। इसके बाद इस तरह की घटना तकलीफदेह है। कालाहांडी के भवानीपटना में मंगलवार को दाना माझी की पत्नी की मौत हो गई थी। अस्पताल से एंबुलेंस न मिलने पर दाना माझी पत्नी का शव कंधे पर लेकर 60 किलोमीटर दूर घर के लिए निकले थे। बाद में कुछ लोगों ने मामले की सूचना जिलाअधिकारी को दी। जिलाधिकारी की दखल के बाद अस्पताल से एंबुलेंस मदद को पहुंची लेकिन तबतक वह लगभग 10 किलोमीटर दूर जा चुका था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे देश में उसकी आलोचना हुई। शव की हड्डी तोड़ी और बांस से बांधकर ले गए वहीं दूसरी घटना बालेसर से 30 किलोमीटर दूर सोरो में घटी। यहां एक मालगाड़ी से टकराकर वृद्धा की मौत हो जाती है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






