ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पंजाब, हरियाणा, ज&क, चंडीगढ़, उत्तराखंड

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस बहुत कम सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहेगी। उन्होंने कहा, 'हम पंजाब जीतने जा रहे हैं। पंजाब में दिल्ली का परिणाम दोहराया जाएगा। कांग्रेस दूसरे नंबर पर रह सकती है और अकालियों का हाल बुरा है।' मालूम हो कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें जीती थीं। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के पास अब हर मतदान केंद्र के लिए कार्यकर्ता हैं। पूरे पंजाब में घर-घर जाकर लोगों से मिला जा रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख