ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक ओर पीओके में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है तो दूसरी ओर बलूचिस्तान ने खुद को आजाद देश ही घोषित कर दिया है। इस बीच बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी यानि बीएलए ने दावा किया है कि उसने मस्तुंग में पाकिस्तान आर्मी के काफिले पर अटैक किया है, जिसमें 45 सैनिक मारे गए हैं।

बीएलए ने अटैक को लेकर जारी किया बयान

बीएलए ने दावा किया कि बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में पाकिस्तान आर्मी के जवानों को ले जा रहे एक काफिले पर अटैक किया है। इस हमले में 45 से ज्यादा पाक सैनिक मारे गए, जबकि दर्जनों घायल हैं। पाकिस्तान आर्मी की ओर से काफिले पर अटैक की पुष्टि की गई है, हालांकि कितने जवान मारे गए हैं, इस पर कोई जानकारी नहीं दी। यह हमला गुरुवार को क्वेटा-कराची हाईवे पर खदकुचा के पास हुआ है।

बीएलए के प्रवक्ता जियांद बलूच ने मीडिया में बयान जारी कर कहा कि हमले में काफिले, उसकी सुरक्षा टीम और बाद में घटनास्थल पर पहुंची सेना की दूसरी टुकड़ियों को निशाना बनाया गया। इस हमले को 'फतेह स्क्वाड' ने अंजाम दिया है। बीएलए ने इसे सुनियोजित और जबरदस्त हमला करार दिया है।

पाकिस्तान के विद्रोही संगठन ने कहा कि बयान जारी होने के समय भी पाकिस्तान आर्मी के साथ जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। यह भी कहा गया है कि हालात को देखते हुए मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

जंग खत्म होने के बाद जारी होगा बीएलए का नया बयान

बीएलए ने कहा कि जल्द ही मीडिया को डिटेल में एक बयान जारी किया जाएगा। इस बयान में जिसे वे एक बड़ी लड़ाई बता रहे हैं, उससे जुड़ी अंतिम ऑपरेशनल जानकारी और पाकिस्तानी सेना को हुए जान-माल के नुकसान का उनका आकलन शामिल होगा।

बीएलए का बड़ा दावा: बलूचिस्तान को किया आजाद देश घोषित

हाल ही में बीएलए ने बलूचिस्तान को एक आजाद देश घोषित किया था। सामने आए लेटर में इसे 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान' के नाम से नया देश बताया गया था। लेटर में कहा गया था कि बलूचिस्तान की सेना ने क्षेत्र के 85 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं देश का झंडा, राष्ट्रगान, नई करेंसी और प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने का भी दावा किया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख