ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

मुंबई: मुंबई के स्कूली छात्र प्रणव धनवाड़े को किसी भी तरह की क्रिकेट में 1000 से अधिक रन बनाने वाला दुनिया का पहला बल्लेबाज बनने के एक दिन बाद मुंबई क्रिकेट संघ ने उन्हें पांच साल तक मासिक छात्रवृत्ति देने का फैसला किया। एमसीए की आज जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, माननीय अध्यक्ष शरद पवार ने मुंबई क्रिकेट संघ की तरफ से प्रणव धनवाड़े के लिए एक पारी में विश्व रिकॉर्ड 1009 रन बनाने पर प्रति माह 10000 रुपये की छात्रवृत्ति की घोषणा की। विज्ञप्ति में कहा गया है, यह छात्रवृत्ति जनवरी 2016 से दिसंबर 2021 तक पांच साल तक मिलेगी। संघ इस दौरान प्रणव की क्रिकेट और शिक्षा संबंधी गतिविधियों पर निगरानी रखेगा।

केसी गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल कल्याण के 15 साल के धनवाड़े ने आर्या गुरूकुल के खिलाफ एमसीए से मान्यता प्राप्त भंडारी कप स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में नाबाद 1009 रन बनाये। उनकी 323 गेंद की पारी में 59 छक्के और 129 चौके शामिल हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख