ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

ग्लास्गो: पाकिस्तान मुक्केबाजी महासंघ एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है जब मुक्केबाज कुदरातुल्लाह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के बाद टीम होटल से चंपत हो गया।

यह पहली बार नहीं है जब पीबीएफ गलत कारणों से सुर्खियों में आया हो। पहले भी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के दौरान मुक्केबाजों के विदेश से भागने की कई घटनायें सामने आई हैं।

पाकिस्तान ओलंपिक संघ के करीबी सूत्र ने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों में अपने भारवर्ग में भाग लेने के बाद कुदरातुल्लाह टीम होटल से गायब हो गया।

सूत्र ने कहा ,‘‘ रोचक बात तो यह है कि पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास होने के बावजूद वह गायब हो गया।’’

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के दौरान पाकिस्तान के दो मुक्केबाज सुलेमान बलोच और नजीरूल्लाह खान बर्मिघम में गायब हो गए थे जबकि पासपोर्ट दल प्रमुख के पास थे।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख