ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

मुंबई: अभिनेता अरशद वारसी संजय दत्त के जेल की सजा पूरी कर बाहर आने से बहुत खुश हैं। दत्त अपनी जेल की सजा पूरी कर पुणे के यरवदा केंद्रीय कारागार से बाहर आ गए। 56 साल के अभिनेता को उनकी पांच साल की जेल की सजा में छूट दी गयी। अरशद ने इस पूरे समय सकारात्मक बने रहने के लिए दत्त की तारीफ की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘अपने दोस्त और भाई संजय दत्त के लिए बहुत खुश हूं। वह अपनी आजमाइश के दौरान सकारात्मक बने रहे। वह आखिरकार आजाद हैं।’ दोनों अभिनेता ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ जैसी हिट फिल्मों में साथ काम करने के बाद दोस्त बन गए। फिल्म में दत्त मुख्य भूमिका में थे जबकि 47 साल के अरशद उनके दोस्त की भूमिका में थे।

‘जॉली एलएलबी’ फिल्म के अभिनेता के अलावा महेश भट्ट, सुभाष घई, रेंसिल डिसिल्वा, जूही चावला, दिया मिर्जा और ग्रेसी सिंह जैसी फिल्मी हस्तियों ने भी दत्त के लिए एक शांतिपूर्ण जीवन और शानदार करियर की कामना की।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख