ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि वह अपने दोस्त और समकालिक अभिनेता शाहरूख खान के फैन हैं। शाहरूख की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फैन’ का ट्रेलर साझा करते हुए सलमान ने यह बात ट्विटर पर बताई। उन्होंने लिखा, सलमान खान शाहरूख का फैन है। यह पहली दफा नहीं है जब सलमान ने शाहरूख की फिल्म के लिए प्रचार किया हो। इससे पहले उन्होंने ‘दिलवाले’ के प्रचार के लिए कई सारे ट्वीट किए थे और वीडियो भी बनाए थे। शाहरूख ने भी सलमान की ‘प्रेम रतन धन पायो’ के लिए वीडियो बनाया था। ‘फैन’ का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है और निर्माण यश राज फिल्म्स ने किया है। फिल्म 15 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख