ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

मुंबई: फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला मातोंडकर को सुखी विवाहित जीवन की शुभकामनाएं दी हैं। उर्मिला ने कश्मीरी उद्योगपति-मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से विवाह किया है। बेहद निजी समारोह में 42 वर्षीय अभिनेत्री के मुंबई स्थित आवास पर हिन्दू रिवाजों से यह विवाह हुआ। वर्मा ने ट्वीट किया है, 'आज तक के अपने करियर में जिनके साथ काम किया है, उनमें से सबसे सुंदर अभिनेत्री के बारे में खबर सुनकर बहुत खुश हूं। मैं दिल से दुआ करता हूं कि उनका जीवन हमेशा ही रंगीला हो।' उर्मिला और वर्मा ने रंगीला, सत्या, भूत और मस्त सहित अन्य फिल्मों में साथ काम किया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख