- Details
मुंबई: जब पूरा फिल्म जगत नए साल की तैयारियों में लगा है, इस बीच धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' की चर्चा जोरों पर है। 29 दिसंबर को मुंबई में फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सलमान खान, सनी देओल, बॉबी देओल और रेखा जैसी जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को लेकर भावनात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस कड़ी में दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और लेखक अनिल शर्मा और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया।
'पर्दे पर देख दिल भर आया': अनिल शर्मा
फिल्म देखने के बाद अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''जब मैंने धर्मेंद्र जी को पर्दे पर देखा तो मेरा दिल भर आया। उन्हें नम आंखों से देखना एक अलग ही एहसास था। धर्मेंद्र ने फिल्म में ऐसा अभिनय किया है, जिसमें गरिमा भी है और गहराई भी। उनके जैसे कलाकार बहुत कम होते हैं जो बिना ज्यादा बोले भी बहुत कुछ कह जाते हैं।''
- Details
हैदराबाद: हैदराबाद पुलिस कमिश्नर, वी.सी. सज्जनार ने बताया कि संध्या थिएटर भगदड़ मामले की जांच पूरी हो गई है। 24 दिसंबर को एक स्थानीय अदालत में 23 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। चिक्कड़पल्ली पुलिस ने पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ की घटना के सिलसिले में एक्टर अल्लू अर्जुन, उनके प्राइवेट बाउंसर और संध्या थिएटर के स्टाफ समेत 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। संध्या थिएटर भगदड़ मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन समेत 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है, एसीपी चिक्कड़पल्ली ने यह जानकारी दी है।
पिछले साल 4 दिसंबर 2024 को ये ये भगदड़ हैदराबाद के संध्या थियेटर में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज अभी भी चल रहा है। इस केस में हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस ने इस मामले में 23 लोगों को आरोपी बनाते हुए 100 पेज की एक चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में अल्लू अर्जुन समेत संध्या थियेटर के प्रबंधन और स्टाफ के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन के मैनेजर के नाम भी इस 23 आरोपियों की लिस्ट में शामिल है।
- Details
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का बीते शनिवार कार एक्सीडेंट हुआ था, लेकिन गनीमत रही कि अभिनेत्री को ज्यादा चोट नहीं आई। पुलिस ने मामले में नशे में धुत गाड़ी चला रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है और अब खुद नोरा ने वीडियो जारी कर हादसे और अपनी हेल्थ के बारे में बताया है। वीडियो में नोरा ने ये भी कहा कि वे ड्रिंक एंड ड्राइव और ड्रग्स जैसी चीजों को प्रमोट नहीं करती हैं।
हादसे के बाद नोरा फतेही का पहला वीडियो सामने आया है और उन्होंने अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताया है। वीडियो में अभिनेत्री कहती हैं कि डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट के लिए सनबर्न फेस्टिवल जाते समय एक कार ने दोपहर के वक्त मेरी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेरा सिर विंडो में टकराया। लेकिन मुझे ज्यादा चोट नहीं आई है और मैं बिल्कुल ठीक हूं, बस हल्की सूजन है।
अभिनेत्री ने आगे गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि कभी भी ड्रिंक एंड ड्राइव नहीं करना चाहिए क्योंकि आप अपने साथ-साथ किसी और को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- Details
मुंबई: बॉलीवुड में आमिर खान की फिल्मों का हमेशा से अलग ही क्रेज रहा है। उनके नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार करने वाले दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। आमिर खान इस बार अपनी फिल्म में हीरो की भूमिका में नहीं, बल्कि बतौर निर्माता अपने बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत नई जासूसी कॉमेडी फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' लेकर आए हैं।
मेकर्स ने शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
ट्रेलर की शुरुआत ही दर्शकों को हंसाने और चौंकाने वाले अंदाज में होती है। इसमें अभिनेता वीर दास बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। वे एक ऐसे दिलचस्प जासूस के रूप में सामने आते हैं, जो मिलिट्री इंटेलिजेंस सेक्शन की परीक्षा में सात बार फेल हो चुके हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अचानक उन्हें पता चलता है कि उन्हें गोवा में एक मिशन पर भेजा जाता है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






