ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: अभिनेत्री रानी मुखर्जी की एक्शन ड्रामा फिल्म 'मर्दानी 3' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री ने तीन साल बाद स्क्रीन पर वापसी की है। रिलीज के बाद दर्शकों की तरफ से फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी अभिनेत्री की तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

गौरी खान बोलीं-हर किसी को देखनी चाहिए

शनिवार को अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म और अभिनेत्री रानी मुखर्जी की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, "क्या जबरदस्त परफॉर्मेंस है। रानी, आपने 'मर्दानी 3' में शानदार काम किया। यह फिल्म बहुत रोमांचक है। इसे हर किसी को जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म पर काम करने वाले सभी लोगों को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।" रानी मुखर्जी ने मर्दानी की तीसरी फ्रेंचाइजी से एक बार फिर मुंबई क्राइम ब्रांच की एक बहादुर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापसी की है, जिसे देख फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं।

नई दिल्ली: थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर कानूनी विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म के निर्माता केवीएन प्रोडक्शंस ने मद्रास हाईकोर्ट के एक अंतरिम आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

सुप्रीम कोर्ट थलापति की फिल्म 'जन नायकन' मामले की सुनवाई 15 जनवरी को करेगा। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ऑग्स्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच इस याचिका पर सुनवाई करेगी। यह मामला फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने से जुड़ा है। फिल्म को पहले यूए सर्टिफिकेट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ शिकायतों के बाद विवाद खड़ा हो गया।

फिल्म के निर्माताओं ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सामने 18 दिसंबर को फिल्म पेश की थी। बोर्ड की परीक्षक समिति ने कुछ कट्स के साथ यूए सर्टिफिकेट की सिफारिश की थी। निर्माताओं ने जरूरी बदलाव कर दिए, लेकिन सर्टिफिकेट जारी नहीं हुआ। बोर्ड ने फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेज दिया, जिसके खिलाफ निर्माताओं ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

नई दिल्ली: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' अपने टीजर रिलीज के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जहां एक ओर यश के फैंस इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह में हैं, वहीं दूसरी ओर फिल्म का टीजर अब गंभीर विवादों में फंसता नजर आ रहा है।

हाल ही में फिल्म के टीजर के खिलाफ एक कानूनी शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें टीजर पर अश्लीलता फैलाने, सामाजिक मूल्यों को ठेस पहुंचाने और नाबालिगों पर गलत असर डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस शिकायत के बाद फिल्म और उसके मेकर्स की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं।

दरअसल, यश ने 9 जनवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को तोहफे के तौर पर फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज किया था। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में इसे लाखों बार देखा गया। हालांकि, टीजर में दिखाए गए एक बोल्ड और इंटीमेट सीन को लेकर विवाद शुरू हो गया।

मुंबई: तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में ऐतिहासिक विषयों पर बनने वाली फिल्मों में हमेशा से दर्शकों की खास दिलचस्पी मिलती रही है। जब ऐसी फिल्मों में इतिहास, वीरता, संस्कृति और सामाजिक संघर्ष की झलक मिलती है, तो दर्शक उनसे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। इसी कड़ी में निर्देशक मोहन जी क्षत्रिय की आने वाली ऐतिहासिक फिल्म 'द्रौपदी 2' को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है।

अब नए साल की शुरुआत के साथ इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है, जिसने फिल्म के प्रशंसकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने निर्देशक मोहन जी क्षत्रिय की तमिल-तेलुगु ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'द्रौपदी 2' को रिलीज के लिए 'यू/ए' सर्टिफिकेट दे दिया है। सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब फिल्म की थिएटर रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। इसकी जानकारी खुद निर्देशक मोहन जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख