- Details
मुंबई: वरिष्ठ अभिनेता और पद्म भूषण से सम्मानित धर्मेंद्र का आज सुबह मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 89 वर्षीय धर्मेंद्र स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और इस महीने के शुरु में उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने धर्मेंद्र को एक बड़ा मेगा स्टार, अतुलनीय रूप से आकर्षक और अत्यन्त रहस्यमयी स्क्रीन प्रेज़ेंस वाला हीरो बताते हुए, कहा कि धर्मेंद्र को न केवल भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज के रूप में, बल्कि एक बेहतरीन इंसान के रूप में भी याद किया जाएगा।
बॉलीवुड के ही-मैन के नाम से मशहूर, धर्मेंद्र अपने पीछे छह दशकों से भी ज़्यादा की बेजोड़ विरासत छोड़ गए हैं। धर्मेंद्र ने 1960 में अपने करियर की शुरुआत की और अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण जल्द ही सुपरस्टार बन गए। उनके करियर में 300 से ज़्यादा फ़िल्में शामिल हैं, जिनमें से कई आज भी क्लासिक मानी जाती हैं। उनके कुछ सबसे यादगार भूमिकाओं में समर्पित और भावपूर्ण फिल्म शोले में वीरू की प्रतिष्ठित भूमिका के अलावा फूल और पत्थर, सीता और गीता, चुपके चुपके, धरम वीर और प्रतिज्ञा में यादगार अभिनय शामिल हैं।
- Details
मुंबई: कई फिल्मों और टीवी शो में अपने रोल से सबको गुदगुदाने वाले मशहूर एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है। सतीश शाह की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले लंबे समय से किडनी की बीमारी से जंग लड़ रहे थे। वह 74 वर्ष के थे।
तीस से ज्यादा वर्षों से सतीश शाह के निजी सहायक रहे रमेश कडातला ने बताया कि अभिनेता का दोपहर के समय बांद्रा पूर्वी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। कडातला ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ, हालांकि हम उनकी मौत के कारणों के बारे में डॉक्टर की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।’’
सतीश शाह का जन्म एक गुजराती परिवार में हुआ था। वह टीवी और सिनेमा का हंसाने और गुदगुदाने वाला चेहरा थे। उन्होंने अपनी बेमिसाल एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाई। उन्होंने टीवी पर छोटा रोल हो या पर्दे पर बड़ा रोल, दोनों को पूरे मन से निभाया है।
- Details
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में फाइल कर दी है। इस रिपोर्ट में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को क्लीनचीट दी है।
सीबीआई ने सुशांत के परिवार द्वारा रिया और उसके परिवार पर खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में पटना कोर्ट और रिया द्वारा सुशांत की बहन और परिवार पर दर्ज कराए मामले में मुंबई कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। पटना कोर्ट में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर 20 दिसंबर को सुनवाई होगी।
क्लोजर रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत ने खुदकुशी की है और इसमे रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार को पूरी तरह से क्लीनचिट दी गई है।
सीबीआई जांच में सामने आया था कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है, जांच के मुताबिक 8 जून 2020 से 14 जून 2020 (जिस दिन सुशांत की बॉडी बांद्रा के फ्लैट में पंखे से लटकी मिली) के बीच कोई भी आरोपी बनाया गया शख्स सुशांत के साथ न रहता था और न इन दिनों कोई मौजूद था।
- Details
मुंबई: दिवाली जैसे त्योहार के मौके पर आज भारतीय सिनेमा ने एक लीजेंड्री वर्सेटाइल एक्टर को खो दिया है। मशहूर कॉमेडियन और एक्टर असरानी (गोवर्धन असरानी) का आज निधन हो गया है। दिग्गज एक्टर लंबे समय से बीमार थे। वो 5 दिनों से अस्पताल में ही थे और आज दोपहर तीन बजे वो जिंदगी की जंग हार गए। निधन से पहले असरानी ने अपने फैंस को दिवाली की बधाई भी थी। उनका अंतिम संस्कार सांताक्रूज़ श्मशान घाट पर किया गया।
असरानी का पूरा नाम गोवर्धन असरानी था। उन्होंने 1967 में रिलीज हुई फिल्म हरे कांच की चूड़ियां से बॉलीवुड में कदम रखा था। असरानी ने अपने 58 साल के फिल्मी करियर में अपनी एक्टिंग और कॉमिक अंदाज से तगड़ी फैन फॉलोविंग बनाई थी।
1 जनवरी 1941 को जयपुर में जन्मे असरानी ने 1960 के दशक से अपने करियर की शुरुआत की और 400 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनकी कॉमिक टाइमिंग और अनोखा अंदाज उन्हें बॉलीवुड का बेमिसाल सितारा बनाता है। ‘शोले' में उनकी ‘अंग्रेज़ों के जमाने का जेलर' वाली भूमिका आज भी दर्शकों को हँसाती है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






