ताज़ा खबरें
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

पुंडुचेरी: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. नारायणसामी ने सोमवार को पुडुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उपराज्यपाल किरण बेदी ने नारायणसामी और पांच अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के अलावा ए. नमाशिवयम, मल्लादी कृष्ण राव मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राव ने तेलुगू और अन्य लोगों ने तमिल में शपथ ली। ये सभी इस केंद्र शासित प्रदेश के पूर्व मंत्री हैं। इससे पहले पुडुचेरी के मुख्य सचिव मनोज परीडा ने मुख्यमंत्री के रूप में नारायणसामी की नियुक्ति के संबंध में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा जारी अधिसूचना को पढ़ा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) महासचिव मुकुल वासनिक, एआईसीसी सचिव चिन्ना रेड्डी, डीएमके नेता के. स्टालिन शामिल हुए। नारायणसामी को 28 मई को 15 सदस्यीय कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था। पार्टी को द्रमुक के दो विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा की 30 सीटें हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख