ताज़ा खबरें
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह के दौरान ठंड का असर रहा और यहां का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही कोहरे के कारण 37 ट्रेनों को रद्द किया गया है, हालांकि हवाई अड्डे अधिकारियों के अनुसार, सुबह के दौरान विमानों का परिचालन सामान्य रहा। मौसम अधिकारियों के मुताबिक, सुबह आठ बज कर 30 मिनट पर 100 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई। सुबह के दौरान हल्के से लेकर मध्यम स्तर तक कोहरा छाया रहा, जिसके कारण सुबह 5:30 बजे 800 मीटर दृश्यता रह गई थी, और सुबह 8:30 बजे तक यह घटकर 300 मीटर रह गई थी। मौसम कार्यालय ने दिन के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है।

मौसमविदों ने बताया, ''आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे... अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है...'' बुधवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24.2 और नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख