ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

बनिहाल/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार पर पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिरने से पूर्व सरपंच की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, 60 वर्षीय मोहम्मद इकबाल तंत्रे अपनी कार से सेरी गांव से रामबन शहर जा रहे थे। इसी दौरान त्रिशूल मोड़ के निकट पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर लुढ़ककर उनकी कार पर आ गिरा।

जानकारी के मुताबिक किसी को छोड़ने रामबन गए थे, जहां से वापिस लौटते समय त्रिशूल मोड़ के पास अचानक पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर(बड़ा पत्थर) लुढ़ककर उनकी सकोडा कार नंबर जेके02़डीके8586 पर आ गिरा। कार पर गिरा पत्थर सिर पर लगने से मोहम्मद इकबाल तांत्रे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

मोहम्मद इकबाल तांत्रे सेरी गांव के पूर्व सरपंच रह चुके थे। उनके निधन की खबर फैलते ही सेरी गांव सहित पूरे रामबन जिले में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें एक सम्मानित जनप्रतिनिधि बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

 

 

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख