ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

कोट्टायम: केरल के सोलर घोटाले में रविवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया जब आरोपी सरिता एस. नायर ने कथित तौर पर एक पत्र में आरोप लगाया कि केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। बहरहाल, चांडी ने इस आरोप को 'पूरी तरह बेबुनियाद' करार देते हुए दावा किया कि यह एक साजिश है। एक मलयालम न्यूज चैनल ने सरिता की ओर से कथित तौर पर 2013 में लिखा गया 25 पन्नों का एक पत्र जारी किया है। यह पत्र सरिता ने कथित तौर पर तब लिखा था, जब उसे सोलर पैनल घोटाले में गिरफ्तार किया गया था और वह पुलिस हिरासत में थी। इस पत्र के जारी होने के बाद चांडी ने पत्रकारों को कोट्टायम बताया, 'मेरी सरकार को अस्थिर करने की यह आखिरी वक्त में की गई कोशिश है।' सरिता ने टीवी चैनल को बताया कि उसने यह पत्र तब लिखा था, जब वह पुलिस हिरासत में थी। उसने कहा कि वह मजिस्ट्रेट को यह पत्र देना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं कर सकी। हम उस कथित पत्र की प्रामाणिकता का सत्यापन नहीं कर सकते। पत्र में सरिता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आवास में उसका यौन उत्पीड़न किया गया था।

न्यूज चैनल की ओर से कथित पत्र के विषय वस्तु का प्रसारण शुरू किए जाने के बाद चांडी ने पत्रकारों को बताया, 'यह पूरी तरह बेबुनियाद है। उसने पहले मीडिया को बताया था कि उसके प्रति मेरा व्यवहार पिता जैसा था। इसके पीछे चुनाव से जुड़ी साजिश है।'

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख