ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्होंने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर प्रधान न्यायाधीश से दखल का आग्रह करने के लिए सोमवार को शाम चार से पांच बजे के बीच उनसे मुलाकात का समय तय किया है।

बेंगलुरु में खड़गे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशभर में ‘‘अराजकता पैदा की है।’’ उन्होंने कहा कि शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती और लोगों को हिरासत में लिया जाना दिखाता है कि सरकार युवाओं के आंदोलन से ‘‘डरी हुई’’ है।

खड़गे ने प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत से मुलाकात के बारे में कहा, ‘‘हमने शाम चार से पांच बजे के बीच का समय मांगा है। हम उन्हें अपनी बात भी बताएंगे, क्योंकि हम मांग नहीं कर सकते। हम उनसे हाथ जोड़कर केवल अनुरोध ही कर सकते हैं।’’

मंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरु के उर्वा पुलिस स्टेशन में बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के गायन के दौरान उनके हाव-भाव को लेकर हुए कथित विवाद के बाद दर्ज कराई गई है।

बीजेपी नेता विकास पुत्तूर ने कहा, "पूरे भारत ने कल कांग्रेस पार्टी की हरकतें देखी हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से 'वंदे मातरम' की विरोधी रही है। कल कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में झंडा फहराने के कार्यक्रम के दौरान, जब 'वंदे मातरम' बजाया जा रहा था, तो सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में बाधा डाली। हमने और देश ने देखा कि वह बाधा डाल रही थीं और अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को 'वंदे मातरम' रोकने के लिए कह रही थीं।" उन्होंने आगे कहा कि यह कानूनी कार्रवाई के दायरे में आता है। आज 'वंदे मातरम' हमारे राष्ट्रगान 'जन गण मन' के बराबर है। जो कोई भी इसका अपमान करता है, चाहे उसका पद या ताकत कुछ भी हो, उस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को राज्य की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कर्नाटक भर में शांति, सद्भाव और समावेशी विकास सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत बेंगलुरु स्थित अपने सदाशिवनगर आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे मुख्यमंत्री और जनसेवक के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अवसर मिला है। मैं समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलूंगा और आने वाले दिनों में राज्य में शांति, सद्भाव और सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करने का प्रयास करूंगा।”

कर्नाटक और देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए डी.के शिवकुमार ने उन नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके बलिदानों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुरक्षित रखने में मदद की। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस में भाग लेने और इसे मनाने का आग्रह किया।

बेंगलुरु: बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल में सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) की छापेमारी के दौरान जेडीएस पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना समेत दो कैदियों के पास मोबाइल फोन मिले हैं। मंगलवार दोपहर हुई इस कार्रवाई में प्रज्वल रेवन्ना के पास से एक एंड्रॉयड फोन जब्त किया गया। दूसरे कैदी की पहचान प्रताप राय के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ जेल अधिनियम की धारा 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के साथ जेल अधिकारियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हाई-प्रोफाइल कैदियों के बैरक में छापेमारी, अधिकारी निलंबत

डीजीपी जेल आलोक कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर सीसीबी ने जेल में बंद सभी हाई-प्रोफाइल कैदियों के यहां छापेमारी की थी। इसी दौरान प्रज्वल रेवन्ना के पास एंड्रॉयड फोन मिला। डीआईजी (साउथ) की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, बेंगलुरु सेंट्रल जेल के एसपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख